भोपाल

Best Street Food in Bhopal: न्यू ईयर सेलिब्रेशन में लगाएं स्वाद का तड़का, लेक सिटी में ये जगह हैं स्ट्रीट फूड के लिए खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 08:10 PM IST

Best Street Food in Bhopal: लेकसिटी के कई पुराने इलाकों में आपको मिलेंगे पारंपरिक शाही स्वाद वाले पकवान। वहीं भोपाली पान का भी एक खास स्वाद है। चौक बाजार इलाका शॉपिंग के लिए सबसे बढ़िया है, जहां आपको वाजिब दामों में बहुत कुछ खरीदने को मिलेगा। इसके अलवा यहां के इतवारा रोड़ पर अनूठी खुशबू वाला नाश्ता पोहा- जलबी चखने को मिलेगी।

Image

भोपाल में इतवारा रोड़ पर अनूठी खुशबू वाला नाश्ता पोहा- जलेबी चखने को मिलेगी। सांकेतिक तस्वीर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भोपाली पोहा रसभरी जलेबी के साथ कर देगा आपकी मॉर्निंग गुड
  • हर चौराहे पर अनूठी शैली वाला भोपाली पान खाने को मिल जाएगा
  • भोपाल के चौक बाजार में आपको मिलेगा सब कुछ

Best Street Food in Bhopal: लेक सिटी भोपाल जिसे लखनऊ के बाद अपनी खास तहजीब व नबावी रवायतों की खास पहचान वाला शहर माना जाता है। यहां रजवाड़ी व नवाबी रियाया के वक्त खास शैली में बनीं इमारते महल व मंदिर मकबरे आदि तो हैं ही। इसके अलावा इस शहर को यहां परंपरागत रजवाड़ी खास पकवानों के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेट करने को लेकर किसी खास जगह जाने का प्लान कर रहे हो तो भोपाल आपकी विंटर वैकेशन के लिए बेहतरीन शहर है। आपको सर्दियों में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाना है तो आपको बताएंगे वो खास स्थान, जहां स्ट्रीट फूड सहित सूप, मिठाइयां व शॉपिंग के ऑप्शन मौजूद हैं।

यहां का पोहा जलेबी है लाजवाब

ठंडी सुबह के वक्त अगर आपका हल्का गर्मा-गर्म नाश्ते का मूड है तो भोपाल में इतवारा रोड पर जामा मस्जिद के निकट पोहे की खुशबू मदहोश कर देगी। भोपाल में ताजा गर्म मसालेदार भोपाली पोहा कुरकुरे सेव से गार्निश की हुई रसभरी जलेबी के साथ आपकी मॉर्निंग गुड कर देगा। अभी सर्दियां अपने पूरे परवान पर हैं, ऐसे में सर्द शाम को कुछ गरम पीने का मन हो तो इसके लिए लेक सिटी में 10 नबंर इलाके में आपको बेहद खास स्वाद वाला तीन प्रकार का टमाटर, स्वीट कॉर्न और मंचूरियन सूप। जिसे पीने के बाद आपको एक अच्छा स्वाद मिलेगा।

ये है खास अंदाज का भोपाली पान

अगर आप भोपाल घूमने आएं हैं और यहां का भोपाली पान नहीं खाया तो आपका यहां आना बेकार है। पूरे शहर में आपको हर गली चौराहे पर अनूठी शैली वाला भोपाली पान खाने को मिल जाएगा। गुलकंद, सुपारी और कई मसालों के मिश्रण से बना पान भोपाल की लाइफलाइन है। इसके अलावा भोपाल में आपका मीठा खाने का मन है तो चलिए कोहेफजा इलाके में जहां आपको कस्टर्ड में भीगी ब्रेड वाली मिठाई शाही टुकड़ा का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। मेवों और मसालों से गार्निश की हुई ये मिठाई इस शहर की खास पहचान है। वहीं जामा मस्जिद इलाके में आपको एक बेहतरीन स्वाद वाली बर्फी रसमलाई द्रोण का लुत्फ लेने का मौका मिलेगा। पत्तों से बनी कटोरे में बर्फ के ढेर पर रबड़ी पर उड़ेला गया गुलाब जल व शरबत यहां का लाजवाब स्ट्रीट फूड है जो रजवाड़ों के समय से प्रचलित है।

चौक बाजार में सब कुछ मिलेगा

अगर आपका भोपाल में कुछ खरीदने का मन है तो चले आइए चौक बाजार में जहां आपको सब कुछ मिलेगा। ये बाजार यहां के लोगों का सबसे पसंदीदा स्थान है। इस बाजार की सबसे खास बात ये है कि, यहां पर सामान वाजिब कीमत में मिलता है। यहां आपको फुटवियर से लेकर भोपाल आर्टवर्क का सामान, ज्वेलरी व हैंडीक्राफ्ट्स का सामान मिल जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article