भोपाल

Bhopal Nikah : 103 की उम्र में तीसरा निकाह, मौलाना बोले- अकेला हो गया था, हमसफर की जरूरत थी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 05:53 PM IST

Bhopal Nikah : पिछले साल 2023 में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी देखभाल करने के लिए किसी की जरूरत है, ऐसे में उन्होंने निकाह करने की ठानी, उन्हें एक अच्छे जीवनसाथी के रूप में बेगम फिरोज जहां मिली। भोपाल के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले हबीब की दो पत्नियों का इंतकाल हो चुका है।

Image

भोपाल का यह निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bhopal Nikah : भोपाल में एक निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, 103 साल के बुजुर्ग ने अपनी से आधी उम्र की महिला से शादी की है। यह निकाह वैसे तो साल 2023 में हुआ लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। 103 साल के इस बुजुर्ग का नाम हबीब नजर हैं जो स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। निकाह के बाद अपनी बेगम को ऑटो रिक्शा में बिठाकर हबीबी जब घर आ रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बनाया।

निकाह की हो रही खूब चर्चा

वीडियो में वह कहते नजर आते हैं कि 'कमी हमारे दिलों में रहती है। अभी वह पूरी तरह से ठीक हैं।' हबीब ने हाथ से इशारा कर बताया कि इनकी उम्र 103 साल हो गई है। जबकि महिला की उम्र 49 साल है। यह वीडियो वायरल होने के बाद भोपाल में इस निकाह की खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्टों के मुताबिक हबीब के पोते मोहम्मद समीर ने बताया कि उनके दादा हबीब नजर ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। वह आज भी पूरी तरह स्वस्थ हैं।

इतवारा छेत्र में रहते हैं हबीब

पिछले साल 2023 में उन्हें महसूस हुआ कि उनकी देखभाल करने के लिए किसी की जरूरत है, ऐसे में उन्होंने निकाह करने की ठानी, उन्हें एक अच्छे जीवनसाथी के रूप में बेगम फिरोज जहां मिली। भोपाल के इतवारा क्षेत्र में रहने वाले हबीब की दो पत्नियों का इंतकाल हो चुका है। फिरोज के पति का भी निधन हो चुका है। वह भी अकेली थीं। लोगों का कहना है कि अब दोनों को हम सफर मिल गया है। फिरोज का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है।

कांग्रेस के जिम्मेदार पदों पर रह चुके हैं

हबीब नजर स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। वह कांग्रेस में जिम्मेदार पदों पर भी रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित कई कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article