शहर

Bhopal News: भोपाल नगर निगम MIC बैठक में हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट को नहीं मिली मंजूरी

Bhopal News: भोपाल में आज नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट सहित तीन अहम विषयों को मंजूरी नहीं मिली।

Image

भोपाल नगर निगम की बैठक में हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट को नहीं मिली मंजूरी

Bhopal News: आज यानी सोमवार 15 दिसंबर को भोपाल नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 26 मुद्दों पर चर्चा की गई। हालांकि, हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट सहित तीन महत्वपूर्ण विषयों को मंजूरी नहीं दी गई।

महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिषद की अगली बैठक नए साल में होगी। बैठक में मानस भवन के पास झुग्गियों के 27 परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित करने के विषय पर चर्चा की गई।

इन परिवारों के लिए EWS स्लम श्रेणी के आवासों को आरक्षित करने की मंजूरी दी गई, लेकिन ये परिवार यहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके चलते कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताया है। जिला प्रशासन भी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

बैकक में जिन तीन विषयों पर सहमति नहीं दी गई, उनमें भवन निर्माण और बड़ा तालाब को मछली पकड़ने के लिए पट्‌टे पर देने का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट नंबर-47 और 49 के लिए हाईराइज भवन के लिए प्राप्त निविदा पर भी चर्चा की गई, लेकिन राजेंद्र नगर आवासीय परियोजना के लिए स्वीकृति संबंधित प्रस्ताव पर सहमति नहीं दी गई। बड़ा तालाब पर मछली पालन के प्रस्ताव पर भी कोई सहमति नहीं बनी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article