शहर

गुजरात से अयोध्या तक अब सीधी ट्रेन, रीवा-पुणे और जबलपुर-रायपुर को भी नई सौगात

रेल मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के "विकसित भारत, विकसित रेल" विजन के तहत पांच प्रमुख राज्यों को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। जिन्हें आज यानी 3 अगस्त 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इससे गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। ये सेवाएं धार्मिक पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक-आर्थिक विकास को नई गति देंगी।

Image

सांकेतिक फोटो

रेल मंत्रालय ने देश के पांच प्रमुख राज्यों—गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। 3 अगस्त 2025 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर टर्मिनस स्टेशन से इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी रहेंगे। आज तीन नई ट्रेनों की शुरुआत से देश के विभिन्न हिस्सों के लोग अब और अधिक जुड़ पाएंगे, धार्मिक स्थलों तक आसान पहुंच होगी, आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। यह कदम 'विकसित भारत, विकसित रेल' के सपने की ओर एक मजबूत कड़ी है।

शुरू की गई नई ट्रेन सेवाएं:

1. भावनगर टर्मिनस – अयोध्या एक्सप्रेस

  • पहली बार भावनगर (गुजरात) और अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के बीच सीधी रेल सेवा।
  • धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।
  • पश्चिम भारत और उत्तर भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन।

2. रीवा – पुणे (हडपसर) एक्सप्रेस

  • छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और श्रमिकों के लिए वरदान।
  • मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों को रेल सेवा से जोड़ेगी।
  • लंबी दूरी की यात्राएं अब बिना ट्रांसफर के आसान।

3. जबलपुर – रायपुर एक्सप्रेस

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच संपर्क होगा मजबूत।
  • शिक्षा, रोजगार, इलाज और पर्यटन से जुड़े लोगों को मिलेगा लाभ।
  • जबलपुर और रायपुर के बीच सामाजिक और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा।
bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article