शहर

Badaun Double Murder: इलाके में तनाव चलते टाली गई स्कूलों की परिक्षाएं, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Badaun Double Murder: बदायूं में दो बच्चों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। जिसके चलते प्राइवेट स्कूल में चल रही परिक्षाओं का आज टाल दिया गया है।

Image

इलाके में पुलिस बल तैनात

Badaun Double Murder: बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बरकरार है। जिसके चलते प्राइवेट स्कूलों में जारी परीक्षाओं को आज के लिए टाल दिया गया है। ये परीक्षाएं अब गुरुवार को होंगी। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। एडीजी पीसी मीणा आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम मनोज कुमार और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल भी घटनास्थल पर आए और उन्होंने निरीक्षण किया।

घर में घुसकर दिया हत्या को अंजाम

बदायूं में मंगलवार शाम को 11 वर्षीय आयुष और उसके 6 साल के भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंडी चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। यहां पर दोनों बच्चों के पिता विनोद का घर है जो प्लम्बरिंग का काम करते हैं। घर के पास ही हत्या के आरोपी साजिद की नाई की दुकान है। साजिद ने मंगलवार को विनोद के घर में घुसकर उसके छतपर मौजूद तीनों बच्चों पर वार किया। इस दौरान दो बच्चों की मौत हो गई और तीसरी बच्चा पीयूष घायल हो गया।

हत्या की वजह नहीं आई सामने

इस घटना के बाद से बच्चों की मां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। इन लोगों ने गुस्से में आकर चौकी के खोके को जालकर राख कर दिया। साथ ही नाई की दुकान को भी तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। हालांकि अभी तक पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने इस हत्या को अंजाम क्यों दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article