शहर

'अयोध्या मंदिर निर्माण में नहीं कोई कमी, गुरु मंडप खुला है और यह पहला फ्लोर बनने के बाद बंद किया जाएगा'

अयोध्या राम मंदिर में छत टपकने को लेकर बोले नृपेंद्र मिश्रा कि गुरु मंडप खुला हुआ है। मंदिर में तेजी से पहली मंजिल का काम किया जा रहा है, इसके ऊपर का काम पूरा होने पर ये ढक जाएगा और मंदिर गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं है-

Image

राम मंदिर

KEY HIGHLIGHTS
  • मंदिर निर्माण में नहीं कोई कमी
  • गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं
  • मंदिर में गुरु मंडप खुला हुआ है


Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में छत से पानी टपने को लेकर राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट के चेयरमेन नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि मंदिर में गुरु मंडप खुला हुआ है। इसके ऊपर का काम पूरा होने पर ये ढक जाएगा। पहली मंजिल का काम किया जा रहा है। पहली मंजिल का काम पूरा होने जाने के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। साथ ही गर्भगृह में जल भराव पर उनका कहना है कि मंदिर के गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं है। मंदिर निर्माण में किसी तरह की कोई कमी नहीं है।

मंदिर के गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं

राम मंदिर में पानी के टपकने को लेकर उन्होंने कहा- मैं एक बात को स्पष्ट करना चाहूंगा कि वर्षा ऋतु में लीकेज हुआ और जिस वजह से गर्भ ग्रह में और मंदिर के दूसरे जगहों पर पानी गिरा ऐसा कुछ भी नहीं था। मैंने स्वयं निरीक्षण किया और निरीक्षण के बाद स्पष्ट था कि गर्भ ग्रह में कोई पानी नहीं था। आप सभी जानते हैं कि अभी दुर्ग मंडप की जो छत है, वो अभी पूर्ण हुई नहीं है। वह द्वितीय तल पर जाकर पूर्ण होगी। जब द्वितीय तल पूर्ण हो जाएगा, उसके बाद ही वहां का पानी रुकेगा।

मंदिर निर्माण में नहीं कोई कमी

आगे उन्होंने कहा कि हम आपको पूरी तरीके से आश्वस्त करना चाहेंगे कि किसी भी प्रकार से निर्माण में कोई भी कमी नहीं है। जो मंडप खुले हैं, उनसे बरसात का पानी गिर सकता है। वास्तुशिल्प मानदंडों के अनुसार उन्हें खुला रखने का फैसला लिया गया था। नृपेंद्र मिश्रा का कहना है कि गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं है। मंडपों में जल निकासी के लिए ढलानों को नापा गया था। मंदिर के डिजाइन या निर्माण में कोई समस्या नहीं है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article