शहर

Ayodhya News: 'कण कण में राम' प्राण प्रतिष्ठा से पहले आकर्षण का केंद्र बनी रामलला मॉडल की अंगूठी

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला और राम मंदिर मॉडल की अंगूठियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन अंगूठियों पर थ्री डी में डिजाइन को उकेरा गया है।

Image

राम मॉडल की अंगूठियां (फोटो साभार - ANI)

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राम भक्तों को बेसब्री से अगले साल का इतंजार है। जब वे 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रामलला के दर्शन पाएंगे। राम मंदिर के भव्य अभिषेक से पहले रामलला और राम मंदिर मॉडल की अंगूठी और चेन आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस मॉडल में अंगूठी और चेन के अलावा चाबी भी देखने को मिल रही है। इन अंगूठियों पर कण-कण में राम भी लिखा हुआ है साथ ही की-चेन पर रामलला के बचपन का स्वरूप भी उकेरा गया है।

108 फीट की अगरबत्ती

भगवान राम की नगरी अयोध्या को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जैसे- जैसे समारोह की तारीख पास आ रही है, इसे लेकर लोगों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर एक विशाल अगरबत्ती का भी निर्माण किया गया है। यह अगरबत्ती 108 फीट लंबी है, जो कई दिनों तक परिसर को महकाएगी। इस अगरबत्ती को एक बार जलाने पर यह डेढ़ महीने तक जलती रहेगी। इस अगरबत्ती को वडोदरा में बनाया जा रहा है, जो रथ के माध्यम से अयोध्या पहुंचेगी।

बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए ई-वाहन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचेंगे। यात्रियों के अयोध्या पहुंचने के लिए उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा के भी पुख्ता इतंजाम रहेंगे। इस मौके पर दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी सुविधा के लिए मंदिर परिसर में ई-वाहन की सुविधा रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!