शहर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बसों और ट्रेनों की एंट्री पर रोक, जानें 22 जनवरी तक कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 03:10 PM IST

आज से अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। सिर्फ उन गाड़ियों को ही एंट्री दी जाएगी, जिनके पास अयोध्या एंट्री का पास है।

Image

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में नए नियम लागू

Photo : BCCL

अयोध्या: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं. साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 22 जनवरी को प्रभु राम बाल रूप में विराजमान होंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। शहर में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है. बाहर से यहां पहुंच रहे लोगों के लिए ये जानना बेहत जरूरी है कि अयोध्या में प्रवेश को लेकर क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं।

आपको बता दें कि अयोध्या में आज से सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता कर दिया गया है। लगभग हर 100 मीटर पर बैराकेडिंग लगा दी गई है. इतना ही नहीं इन सभी बैराकेडिंग पर उतर प्रदेश पुलिस लगातार अपनी नजर बना रखी है। इस समय 13000 पुलिस के जवान अयोध्या में मौजूद हैं। आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही हैं। वहीं 15 मिलिट्री फोर्सेज के लगभग 11000 जवानों को भी तैनात किया गया है।

अयोध्या में नहीं रुकेंगी बसें और ट्रेनें

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लेकर 21 से 22 जनवरी को अयोध्या से डिपो पर बसें नहीं रुकेंगी। वहीं अयोध्या धाम जंक्शन पर 22 जनवरी को ट्रेनें भी नहीं रुकेंगी। आने वाली ट्रेन अयोध्या से होते हुए गंतव्य के लिए रवाना की जाएंगी। 19 जनवरी को शाम 4 बजे से हाईवे पर अन्य जनपदों से जाने वाली भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

19 जनवरी की शाम से रूट डायवर्ट लागू

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 19 जनवरी की शाम से रूट डायवर्ट लागू करने का फैसला लिया गया है, जिसके साथ ही आइसोलेशन का दायरा भी बढाया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article