शहर

Ayodhya Deepotsav 2023: दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्या नगरी, फूलों से होगा राम मंदिर का श्रृंगार

Ayodhya Deepotsav 2023 - अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम मंदिर और परकोटे को प्रकाश के साथ फूलों से सजाया जाएगा। यहां विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे, जिनमें तेल नहीं होगा।

Image

दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्यनगरी

Photo : BCCL

अयोध्या: दीपोत्सव के पावन अवसर पर अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी नजर आएगी। इसकी कवायद तेज कर दी गई है। नगर में 8 नवंबर से दीपोत्सव से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जिनमें झाकियों के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, निर्माणाधीन श्री राम मंदिर और परकोटे को प्रकाश के साथ फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर के वह स्थान जहां फिनिशिंग का काम चल रहा है, वहां विशेष प्रकार के दीपक जलाए जाएंगे, जिनमें तेल नहीं होगा।

14 से 15 फीट खंभे तैयार

राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने राम मंदिर निर्माण के संबंध में जानकारी दी। दर्शन के लिए जाने वाले जन्मभूमि पथ के साथ रामपथ को भी जाएगा सजाया । उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रवेश द्वार समेत भूतल के 14 दरवाजे बनाकर तैयार हैं। मंदिर के भूतल के ऊपर के तल का कार्य भी प्रगति पर है। फिलहाल, 14 से 15 फीट खंभे बनकर तैयार हो गए हैं। (रिपोर्ट अनिल मिश्रा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article