शहर

Assam News: इंतजार हुआ खत्म, शुक्रवार से मानस राष्ट्रीय उद्यान का कर सकेंगे दीदार

Assam Manas National Park: जल्दी ही मानस राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य भारत सरकार के निर्देशानुसार मानसून की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। इसे विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर से शुरू करने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है-

Image

मानस राष्ट्रीय उद्यान का कर सकेंगे दीदार (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Assam Manas National Park: असम का प्रसिद्ध मानस राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभ्यारण्य भारत सरकार के निर्देशानुसार मानसून की अवधि समाप्त होने के बाद शुक्रवार से पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक और मानस क्षेत्र के निदेशक सी. रमेश ने कहा कि पार्क 2024-25 के पर्यटन मौसम के दौरान सप्ताह में छह दिन जनता के लिए खुला रहेगा।

पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर से होगा शुरू

पार्क हर बुधवार को पूरे मौसम के दौरान आगंतुकों के लिए बंद रहेगा, ताकि संरक्षण की गतिविधियों में मदद मिल सके। पहले पार्क को 2024-25 के लिए एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोलने का कार्यक्रम बनाया गया था, लेकिन इसे विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर से शुरू करने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

पर्यटकों के लिए खुला रहेगा मानस राष्ट्रीय उद्यान

असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के प्रमुख प्रमोद बोरो इस अवसर पर मानस राष्ट्रीय उद्यान में उपस्थित रहेंगे। यह पार्क वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 और असम वन्यजीव (संरक्षण) नियम, 1997 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। रमेश ने कहा कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 20 जून से मानसून अवधि के कारण बंद है।

कई तरह के वनस्पतियों और जीवों के लिए फेमस

बता दें कि यह पार्क रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई हाथी, एक सींग वाले गैंडे, तेंदुए, गंगा में पाई जाने वाली डॉल्फिन, रेड पांडा, गोल्डन लंगूर, पिग्मी हॉग, असमी कछुओं और विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों के लिए प्रसिद्ध है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पार्क में पक्षियों की कुल 450 प्रजातियों की पहचान की गई है।

वन्यजीव सफारी का मिलेगा शानदार अनुभव

रमेश ने कहा कि मानस राष्ट्रीय उद्यान के दरवाजे फिर से खुलने पर आगंतुक वन्यजीव सफारी, रंग बिरंगे पक्षियों और वन्य प्राणियों को देखने के साथ साथ प्राचीन जंगल की खोज जैसे अविस्मरणीय अनुभवों की उम्मीद कर सकते हैं।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article