शहर

केजरीवाल की देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी, ‘‘क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 का इस्तेमाल सुरक्षित है?"

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को चिट्ठी लिखकर एक सप्ताह में स्पष्ट करने की मांग की है कि क्या पुरानी गाड़ियों में ई-20 के इस्तेमाल सुरक्षित है?

Image

E20 मामले पर अरविंद केजरीवाल ने 29 वाहन निर्माताओं को लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को 29 वाहन निर्माताओं को पत्र लिखकर उनसे यह जानना चाहा कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के ’माइलेज’ और प्रदर्शन पर क्या असर पड़ता है। केजरीवाल ने कंपनियों से सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा।

’आप’ प्रमुख ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और हीरो मोटोकॉर्प को अलग-अलग पत्र लिखे। उन्होंने इन कंपनियों के उन हालिया बयानों का जिक्र किया, जिनमें कहा गया था कि ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के ’माइलेज’ पर असर नहीं पड़ेगा।

कितनी कंपनियों को केजरीवाल ने लिखा पत्र

केजरीवाल ने अपने पत्रों में इन कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगा कि अगर ई20 ईंधन के इस्तेमाल से ग्राहकों के वाहनों का ’माइलेज’ घटता है या उनके प्रदर्शन पर कोई असर पड़ता है, तो निर्माताओं की ओर से उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। तीनों वाहन निर्माताओं ने इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केजरीवाल ने 26 अन्य वाहन निर्माता कंपनियों को भी अलग-अलग पत्र लिखकर पूछा कि क्या पुरानी गाड़ियों में ई20 ईंधन का इस्तेमाल किया जा सकता है, ई20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के ’माइलेज’ पर कितना असर पड़ेगा और क्या इससे वाहनों में यांत्रिक खराबी आने का जोखिम है।

गुरुवार को मैकेनिक से मिलेंगे केजरीवाल

उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को पेट्रोल पंप पर जाकर वाहन मैकेनिक से मिलेंगे, ताकि ई20 ईंधन के इस्तेमाल पर उनकी राय जान सकें और वाहनों पर इसके असर को लेकर चर्चा कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि वह उपभोक्ताओं के अनुभवों और उनकी चिंताओं का पता लगाने के लिए उनसे भी बातचीत करेंगे। ’आप’ प्रमुख ने सवाल किया कि कार निर्माता कंपनियों के उपयोगकर्ता पुस्तिका (ओनर्स मैनुअल) में 10 फीसदी से ज्यादा इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल के इस्तेमाल पर रोक क्यों लगाई गई है।

मुआवजे का उठाया सवाल

केजरीवाल ने कहा कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि ई20 ईंधन से वाहनों के ’माइलेज’ में सिर्फ चार से पांच फीसदी की कमी आती है। उन्होंने कंपनियों से सवाल किया कि अगर ’माइलेज’ और कम हो जाता है या वाहन के कलपुर्जे खराब हो जाते हैं, तो क्या वे ग्राहकों को मुआवजा देंगी।केजरीवाल ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हर कंपनी जवाब देगी, क्योंकि यह पूरे देश में ग्राहकों के लिए बहुत गंभीर मामला है। मुझे यह भी उम्मीद है कि वे सभी एक हफ्ते के अंदर जवाब देंगी, क्योंकि कुछ कंपनियों के ’ओनर मैनुअल’ कुछ और बयां करते हैं, जबकि कंपनियों की ओर से सार्वजनिक रूप से बिल्कुल अलग बात कही गई है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'