शहर

BJP से गठबंधन की अटकलों के बीच अकाली दल ने अपने चुनावी अभियान का किया ऐलान, 1 नवंबर को जारी होगा मेनिफेस्टो

Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही शिरोमणि अकाली दल ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए अपने अभियान का ऐलान कर दिया है। पार्टी 1 नवंबर को अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी, जबकि सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए चुनावी अभियान को धार देंगे।

Image

BJP से गठबंधन की अटकलों के बीच अकाली दल ने अपने चुनावी अभियान का किया ऐलान, 1 नवंबर को जारी होगा मेनिफेस्टो

Punjab News: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन की अटकलों के बीच अपने चुनावी कैंपेन का ऐलान कर दिया है। पंजाब में अभी चुनाव घोषित भी नहीं हुए हैं लेकिन इससे पहले ही अकाली नेता दलजीत चीमा ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। अकाली नेता दलजीत चीमा ने कहा कि 1 नवम्बर को पार्टी मेनिफेस्टो जारी करने जा रही है। 6 अक्टूबर से सुखबीर बादल अटारी बॉर्डर से डोर टू डोर अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा हरसिमरत कौर बादल द्वारा 5 नवंबर को 'मावां धियाँ दी ललकार बन्द करो नशे का कारोबार' मुक्तसर साहिब से शुरू किया जाएगा । इसके अलावा 10 नवम्बर को तलवंडी साबो से सुखबीर बादल यात्रा शुरू करेंगे।पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन 8 दिसम्बर को है इस दिन एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।

बीजेपी ने नहीं दिए गठबंधन के संकेत

इससे पहले बीजेपी के साथ अकाली दल के गठबंधन चर्चाएं चल रहीं हैं लेकिन अभी तक बीजेपी ने गठबंधन के संकेत नहीं दिए हैं जिसके बाद अकाली दल ने अकेले ही चुनावी शंखनाद कर दिया है। इसलिए अकाली दल ने अकेले ही सभी 117 सीटों पर पर अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। गठबंधन को लेकर अकाली दल नेता और पूर्व मंत्री दलजीत चीमा ने कहा कि हम अपना काम कर रहे हैं वो अपना काम कर रहे हैं। दलजीत चीमा ने बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि सभी अधिकार अध्यक्ष सुखबीर बादल को दिया गया है वही इस मामले में फैसला करेंगे।

वड़िंग पर क्या कहा?

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को अध्यक्ष पद से हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाई कमान का फैसला कांग्रेस के नेताओं ने ही नहीं माना इस फैसले से यही मेसेज गया है। वहीं अकाली दल नेता बलविंदर भूंदड ने कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है जिसमें सरकार की तरफ से बढ़ाई गई एमएसपी पर चर्चा हुई है सरकार ने जो एमएसपी बढ़ाई है केवल 25 रुपये गेंहू के दाम बढ़ाए है जो कि नाकाफी हैं। पंजाब सबसे अधिक फसल पैदावार देश को देता है आज किसानों के खर्चे बढ़ गए हैं केंद्र सरकार से मांग करना चाहते है इसपर फिर से गौर करें।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article