शहर

अखिलेश यादव ने I-PAC से तोड़ी डील, बंगाल झटके के बाद सपा ने बदली 2027 की रणनीति

Samajwadi Party strategy UP 2027: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने I-PAC के साथ किया गया करार खत्म कर दिया है। इस फर्म को पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Image

अखिलेश यादव ने I-PAC से तोड़ी डील, बंगाल झटके के बाद सपा ने बदली 2027 की रणनीति

Akhilesh Yadav IPAC deal cancel: समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के साथ अपनी डील रद्द कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देशभर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने I-PAC के साथ किया गया करार खत्म कर दिया है। इस फर्म को पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। योजना यह थी कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद I-PAC यूपी में सक्रिय रूप से सपा के लिए काम शुरू करेगी।

बंगाव चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा

हालांकि, I-PAC कानूनी और प्रशासनिक उलझनों में फंस गई, जिसके चलते वह उत्तर प्रदेश में अपना काम समय पर शुरू नहीं कर पाई। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी के प्रदर्शन को भी इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि I-PAC वहां तृणमूल कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार, सपा के भीतर भी I-PAC को लेकर कुछ नेताओं ने आपत्तियां जताई थीं। पार्टी के अंदर यह चिंता थी कि बाहरी टीम पर ज्यादा निर्भरता से स्थानीय संगठन कमजोर पड़ सकता है। साथ ही, I-PAC की टीम का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के बाहर से काम कर रहा था, जिससे जमीनी स्तर पर तालमेल की कमी महसूस की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि I-PAC खास तौर पर उन सीटों पर फोकस कर रही थी, जहां पिछली बार सपा बेहद कम अंतर से हार गई थी। लेकिन बदलते हालात और चुनावी समीकरणों को देखते हुए अब पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव का फैसला लिया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम सपा के लिए एक बड़ा संकेत है कि वह 2027 के चुनाव से पहले अपनी रणनीति को पूरी तरह नए सिरे से तैयार करना चाहती है। अब देखने वाली बात होगी कि I-PAC से अलग होने के बाद सपा किस तरह अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाती है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!