Agra Water Supply: रंगों के त्योहार होली पर ताजनगरी आगरा के लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। आगरा में होली पर पानी की कमी नहीं होगी। होली पर दोपहर में भी पानी की सप्लाई होगी। सुबह और शाम की आपूर्ति के अलावा दोपहर में भी पानी दो घंटे के लिए आएगा। जलकल विभाग ने होली के मद्देनजर शहर में जलापूर्ति की कार्ययोजना भी तैयार कर ली है। होली पर लोगों को पानी को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। अगर किसी को पानी की समस्या हो तो कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत भी कर सकता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा चारों जोन में कर्मचारियों की होली पर ड्यूटी भी लगाई गई है।
जलकल विभाग के सचिव वीबी सिंह के अनुसार, लाइनों की लीकेज और टंकियों को भरने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सात मार्च (मंगलवार) को शाम को सात से आठ बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
