आगरा

Agra: होली पर प्रदूषण कम करने के लिए अनोखी पहल, होलिकाओं पर गोकाष्ठ और गाय के गोबर से बने उपले देगा नगर निगम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 02:42 PM IST

Agra Holika Dahan 2023: होली के पर्व पर आगरा नगर निगम ने नई पहल की है। पर्यवारण संरक्षण और लकड़ी बचाने के लिए आगरा नगर निगम शहर की प्रमुख होलिकाओं पर गोकाष्ठ और गाय के गोबर से बने उपले निशुल्क मुहैया कराएगा। नराइच स्थिति गोशाला में गोकाष्ठ बनाए जा रहे हैं। गोशाला के स्टाक में भी बड़ी मात्रा में गोकाष्ठ पहले से ही हैं।

Image

Agra: होली पर प्रदूषण कम करने के लिए अनोखी पहल, होलिकाओं पर गोकाष्ठ और गाय के गोबर से बने उपले देगा नगर निगम

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के पर्व पर आगरा नगर निगम ने नई पहल
  • होलिकाओं पर गोकाष्ठ और गाय के गोबर से बने उपले निशुल्क मिलेंगे
  • पर्यवारण संरक्षण और लकड़ी बचाने के लिए निगम की पहल


Agra Holika Dahan 2023: देशभर में रंगों का त्योहार होली सात और आठ मार्च को मनाया जाएगा। होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अधिकतर जगहों पर होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, आगरा नगर निगम हर साल होली पर होलिकाओं को सजाने संवारने का कार्य करता है, लेकिन इस बार आगरा नगर निगम ने नई पहल की है। पर्यवारण संरक्षण और लकड़ी बचाने के लिए निगम शहर की प्रमुख होलिकाओं पर गोकाष्ठ और गाय के गोबर से बने उपले मुहैया कराएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेश पर नगर निगम की नराइच स्थिति गोशाला में गोकाष्ठ बनाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि आगरा में हर साल होलिका दहन पर कई टन लकड़ियां जल जाती हैं। इसको देखते हुए आगरा नगर निगम ने लकड़ी बचाने की मुहिम शुरू की है।

आगरा नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अजय कुमार सिंह के अनुसार, नगर आयुक्त ने आगरा में रखी जाने वाली होलिकाओं के लिए गोकाष्ठ और उपलों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अनुसार, नगर निगम शहर की प्रमुख होलिकाओं पर अपनी तरफ से गोकाष्ठ पहुंचाएगा।

इससे प्रदूषण होगा कम, लकड़ियों की होगी बचत

ऐसा करने से शहर में प्रदूषण भी कम होगा। साथ ही लकड़ियों की बचत भी होगी। इसके लिए नराइच स्थित गोशाला में गोकाष्ठ और उपले बनाए जा रहे हैं। गोशाला के स्टाक में भी बड़ी मात्रा में गोकाष्ठ पहले से ही हैं। डॉ.अजय कुमार सिंह के अनुसार, निगम की ओर से ऐसी व्यवस्था भी की जा सकती है जिसके तहत लोग निगम के केंद्रों से भी निशुल्क गोकाष्ठ प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि आगरा जिले में 3205 जगहों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

होली के दिन शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। अग्निशमन विभाग 21 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाएगा।

शौचालय की सफाई का चलेगा विशेष अभियान

उधर, होली को लेकर नगर निगम आगरा में सावर्जनिक और सामुदायिक शौचालयों की सफाई के लिए विशेष अभियान भी चलाएगा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सभी सेनेटरी इंस्पेक्टरों को उनके इलाकों में स्थित सामुदायिक, सार्वजनिक और पिंक टायलेट की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। होली के पर्व तक यह अभियान चलता रहेगा। साथ ही आम जनता को भी सफाई के प्रति जागरूक करने निर्देश दिए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article