Agra Girl Rape Case : ताजनगरी आगरा में महिलाएं-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां चलते फिरते राह में छेड़खानी आम बात है। अब अभिभावकों को अपनी बच्चियों को लेकर सतर्क रहना होगा, क्योंकि ओछी मानसिकता के शिकार हैवान हवश के प्यासे बैठे हैं। आम अपराधियों को छोड़िये अब तथाकथिक शिक्षक भी बच्चियों पर गंदी निगाह गड़ाए बैठे हैं। एक ऐसा ही ताजा मामला जैतपुर थाना क्षेत्र से आया है, जहां 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके स्कूल शिक्षक ने अपने आवास पर कथित रूप से रेप किया। आइये जानते हैं माजरा क्या है?
घर बुलाकर बनाया हवश का शिकार
जैतपुर पुलिस थाने के प्रभारी तरुण धीमान ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब शिक्षक ने लड़की को देर रात अपने आवास पर बुलाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। धीमान ने बताया कि जब वह घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को अपनी आपबीती सुनाई। धीमान ने कहा कि उसके माता-पिता अगले दिन पुलिस के पास पहुंचे और घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से शिक्षक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
चलती कार में रेप
वहीं, एक अन्य घटना में आगरा के बाह थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ चलती कार में कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वारदात में कार चालक ने भी आरोपी का साथ दिया था और वे किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसे बीच सड़क पर छोडक़र भाग गए, जिसके बाद पीड़िता राहगीरों की मदद से स्थानीय थाना पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक विजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। बाह थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है। उन्होंने बताया कि युवक किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया और चलती कार में उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।
