रायपुर

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात, नौ साल तक छात्रा से दरिंदगी करता रहा टीचर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 08:25 PM IST

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा ने अपने स्कूल टीचर पर पिछले लगभग नौ वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा द्वारा आरोप लगाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 21 वर्षीय एक युवती ने अपने स्कूल के शिक्षक पर पिछले लगभग नौ वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। गौरेला थाने के प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जीपीएम जिले के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ 21 वर्षीय एक युवती ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नौ साल से टीचर कर रहा था दरिंदगी

युवती ने शिकायत में कहा है कि जब वह 12 वर्ष की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब से उसके स्कूल का शिक्षक सोनी उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। युवती ने कहा कि शिक्षक इस दौरान उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। सिंह ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह बालिग हो गई तब शिक्षक ने उसे अलग-अलग स्थानों में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी खोज शुरू कर दी है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

End of Article