आगरा

Agra Schools Closed: आगरा में भीषण ठंड के चलते स्कूलों की छुट्टी बढ़ी, अब 14 तक बंद रहेंगे कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:00 PM IST

Agra Weather Today : आगरा में घने कोहरे और ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी करने का निर्देश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

आगरा में ठंड के कारण स्कूल की छुट्टियां बढ़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में ठंड और ठिठुरन से हाल बेहाल
  • 12वीं क्लास तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी
  • मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के जताए आसार

Agra Schools Closed: उत्तर प्रदेश में शीतलहर की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर ठंड और घना कोहरा होने से दुश्वारी बढ़ गई है। कोहरे और भीषण ठंड ने आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सर्दी में छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना भी परेशानी का सबब है। ऐसे में यूपी के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। आगरा में लगातार बढ़ती सर्दी की वजह से जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा आठ तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि मंगलवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

आगरा में शीतलहर और कोहरे को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों के अवकाश बढ़ा दिए है। अब इन स्कूलों में भी 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। कक्षा आठ तक के विद्यालयों में पहले से ही 14 जनवरी तक की छुट्टी की हुई थीं।

प्रायोगिक परीक्षाएं और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं चलती रहेंगी

डीआईओएस मनोज कुमार के अनुसार, यह निर्देश सभी बोर्डों के निजी और सरकारी विद्यालयों के लिए है। हालांकि जिन स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षाएं और प्री-बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं, वह यथावत होती रहेंगी। उनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि बर्फीली हवाओं के कारण अत्याधिक ठंड पड़ रही है। इसी वजह से प्रशासन ने मंगलवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। सरकारी के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी तरह के बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह आदेश लागू रहेगा। नर्सरी से क्लास आठ तक के सभी स्कूलों में पहले से ही 14 जनवारी तक बंद हैं। लखनऊ समेत कई जिलों में पहले ही 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो चुके थे।

अगले कुछ दिन घने कोहरे से राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिन तक आगरा में घने कोहरे का सितम जारी रहेगा, हालांकि जिले के लोगों को कड़कड़ाती ठंड और गलन से थोड़ी राहत मिल सकती है। कोहरे की वजह से आगरा, मेरठ, बहराइच और लखनऊ समेत कई जिलों में विजिबिलिटी भी 50 मीटर तक रह गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!