आगरा

Agra News: प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी लड़की, इतने में पहुंच गए घरवाले; फिर जो हुआ...

आगरा में कोर्ट मैरिज करने पहुंची एक लड़की के साथ कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया। उसके घरवाले वहां पहुंच गए और उसे घर चलने के लिए कहने लगे, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया, तो उसे जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की गई, जिस पर हंगामा हो गया।

Image

कोर्ट परिसर की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

आगरा के थाना न्यू आगरा न्यायालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा दिखा है। यहां एक लड़की अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था, जिसे रोकने के लिए उसके घर वाले कोर्ट पहुंचे और लड़की अपने साथ ले जाना चाहते थे। हालांकि, कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने इसे अपहरण की घटना समझ लिया और परिजनों को घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

प्रेमी संग करना चाहती थी कोर्ट मैरिज

बता दें कि लड़की अपने ब्वॉय फ्रेंड से कोर्ट मैरिज करने पहुंची थी, लेकिन इतने में ही उसके घर वाले वहां पहुंच गए और उसे ले जाने पर अड़ गए। लड़की ने कहा कि वह बालिग है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसएसएफ के जवान पहुंचे और लड़की व परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

समझाने के बाद घर गई लड़की

इसके बाद लड़की और उसके परिजनों को थाने ले जाया गया, जहां काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद लड़की और परिजनों की घर वापसी करवाई गई। इतने में लड़की का प्रेमी वहां से भाग गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article