Agra Rape Case: आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दो साल से दरिंदगी कर रहा था। बेटी के विरोध करने पर दरिंदा पिता उसके साथ मारपीट करता था। नाबालिग ने पिता की करतूत जब मां को बताया तो मां ने थाने में जाकर मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विरोध करने पर करता था मारपीट
दरअसल, मां-बेटी ने गुरूवार को आगरा के न्यू आगरा थाने में दिरंदा पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वहीं, न्यू आगरा के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने अनुसार, नाबालिग बेटी की उम्र 17 साल है। नाबालिग का पिता कमीशन में जमीनों की खरीद फरोख्त करता है। आरोप है कि नाबालिग के पिता पीड़िता के साथ 2 साल से गलत काम करते आ रहे हैं। युवती द्वारा इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
एक दिन सारी घटना की आपबीती उसने अपनी मां को सुनाई। मां ने आरोपी पिता को समझाया, लेकिन फिर भी उसकी हरकत बंद नहीं हुई, तो पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दे दी। मां के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, राजीव कुमार ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मामला दर्ज है, वो सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है।
