आगरा

Rampur News: अलीगढ़ में बेटे की मंगेतर पर आया बाप का दिल, निकाह कर बना लाया उसी बेटे की मां

Rampur Aligarh News Today (अलीगढ़ की बड़ी खबर) रामपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया। व्यक्ति ने अपनी होने वाली बहू को इलाज के बहाने दिल्ली ले जाकर उससे निकाह कर लिया।

Image

अलीगढ़ में पिता ने किया अपने ही बेटे की मंगेतर से निकाह (फोटो - AI Image)

Aligarh News: रामपुर के एक छोटे से गांव में एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। अलीगढ़ की सास-दामाद की शादी की खबरें अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थीं कि अब यहां के रामपुर से और भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

थाना भोट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने बेटे के लिए अजीमनगर थाना क्षेत्र की एक युवती से रिश्ता तय किया। शादी एक महीने बाद होनी थी। रिश्ता तय होने के बाद से ही उसका बेटे की ससुराल में आना-जाना बढ़ गया। लेकिन कोई नहीं जानता था कि उसके मन में कुछ और ही चल रहा है।

एक दिन वह बेटे की मंगेतर को यह कहकर साथ ले गया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर लग रही है, इसलिए उसे दिल्ली के किसी अच्छे डॉक्टर से दिखाना है। लड़की के घरवालों ने भरोसा कर उसे भेज दिया। शाम तक दोनों नहीं लौटे। घर वालों को क्या पता था कि जो व्यक्ति उनकी बेटी का ससुर बनने वाला था, वही धोखे से उसके साथ निकाह कर लेगा।

जब लड़की के परिजनों ने अपने होने वाले समधी से संपर्क किया तो उसने कहा, 'लड़की की तबीयत बिगड़ गई है, डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है।'

सच्चाई तब सामने आई जब दोनों निकाहनामा लेकर गांव लौटे और बताया कि वे अब पति-पत्नी हैं। इस खबर से गांव में हड़कंप मच गया। पहले तो घर में जमकर झगड़ा हुआ, फिर पंचायत बैठी। पंचायत ने दोनों को गांव से बाहर निकालने का फैसला सुनाया।

यह घटना लोगों के लिए हंसी और हैरानी का कारण बनी हुई है। हर कोई पूछ रहा है – 'बेटे की मंगेतर को बहू बनाने आए थे, खुद ही दूल्हा कैसे बन गए?'

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article