आगरा

Agra PNG supply: आगरा के शाहगंज समेत इन इलाकों में चार दिन नहीं आएगी पीएनजी सप्लाई, 20 हजार परिवार होंगे प्रभावित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 02:47 PM IST

Agra PNG supply: आगरा के शाहगंज और अलबतिया इलाके में मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण रविवार सुबह से पीएनजी की आपूर्ति बंद है। इस वजह से करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगले तीन से चार दिन भी गैस की आपूर्ति नहीं होगी। उपभोक्ताओं के सामने खाना बनाने का संकट है। लोग बाहर से खाना मंगाकर गुजारा कर रहे हैं।

Image

आगरा में मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से पीएनजी आपूर्ति बंद

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में पीएनजी की मुख्य लाइन हुई क्षतिग्रस्त
  • शाहगंज और अलबतिया समेत कई इलाकों में पीएनजी आपूर्ति हुई बंद
  • अगले तीन से चार दिन तक नहीं होगी गैस की आपूर्ति

Agra PNG supply: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गैस लिमिटेड की लापरवाही से शाहगंज, दौरेठा और अलबतिया इलाके में दो दिन से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) आपूर्ति बंद है। दो दर्जन कॉलोनियों में 20 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हैं। अगले तीन से चार दिन भी गैस की आपूर्ति नहीं होगी। लोगों का आरोप है कि ग्रीन गैस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठ रहा है। जानकारी के अनुसार, दौरेठा इलाके में रविवार सुबह 6 बजे से पीएनजी की आपूर्ति ठप है। बालाजीपुरम के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि विराट आशियाना, सैनिक नगर, शुक्ला मार्केट, नीलगिरी, अवधपुरी, बालाजीपुरम, मारुति एस्टेट क्षेत्र में आपूर्ति नहीं होने से घरों में खाना नहीं बना।

ग्रीन गैस लिमिटेड प्रबंधन के अनुसार, मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त है। लाइन में फॉल्ट बड़ा है। ठीक करने में तीन से चार दिन का टाइम लग सकता है। दूसरी ओर, आपूर्ति बंद होने से हजारों लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया। कंपनी की तरफ से दिए गए टोल फ्री नंबर पर लोग लगातार कॉल कर रहे हैं, लेकिन ग्रीन गैस कंपनी में फोन रिसीव नहीं हो रहा है।

अब लोगों को दोबारा से लेना होगा एलपीजी कनेक्शन

परेशान लोगों का कहना है कि पीएनजी आने के बाद उन्होंने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए थे। अब लोगों को दोबारा से इस कनेक्शन को शुरू कराना होगा। नया सिलेंडर भी लेना होगा। पीएनजी की आपूर्ति के आवेदन के टाइम कंपनी ने उन्हें तमाम तरह के सपने दिखाए थे। अब हालत ऐसे हैं कि आपूर्ति बंद होने की वजह से सितंबर में बाहरी खाना कई बार मंगाना पड़ा। इससे घरेलू बजट ही गड़बड़ा गया। बालाजीपुरम, बालाजी एंक्लेव, शिव विहार कॉलोनी, जोरावर नगर, अलबतिया, जवाहरपुरम, दौरेठा, नीलगिरी, अवधपुरी, विजय विहार, सुभाष नगर, मारुति एस्टेट, विनय नगर और केदार नगर में आपूर्ति प्रभावित रही।

गैस चालू होने में लगेंगे तीन से चार दिन

ग्रीन गैस के मुख्य प्रबंधक विनय भारद्वाज ने कहा कि शाहगंज और अलबतिया इलाके में मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से आपूर्ति को सुचारु करने में टाइम लग जाएगा। कंपनी की ओर से युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। अनुमान है कि इन इलाकों की गैस को दोबारा शुरू करने में तीन से चार दिन का टाइम लग जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article