आगरा

आगरा में दीवारों पर दिखेंगी सफलता के झंडे फहरा रहीं महिलाओं की तस्वीरें, भारतीय सेना का शौर्य भी उकेरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 01:45 PM IST

G 20 summit 2023: आगरा में होने वाली जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरों पर है। प्रमुख सचिव ने G-20 की तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश भी दिए। एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों को किस तरह स्वागत होगा, इस पर भी उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने ताजमहल रूट का निरीक्षण भी किया।

Image

आगरा में प्रमुख सचिव ने जी-20 की तैयारियों का जायजा लिया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिला सशक्तिकरण पर जी-20 की बैठक होगी
  • एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच दीवारों पर पेंटिंग बनाई
  • प्रमुख सचिव ने जी-20 की तैयारियों का जायजा लिया

Agra G 20 summit 2023: ताजनगरी आगरा में फरवरी में होने वाली जी-20 की बैठक महिला सशक्तिकरण पर होगी। देश में सेना से लेकर हर क्षेत्र में झंडे फहरा रहीं महिलाओं की भागीदारी को प्रमुखता से मेहमानों को दिखाया जाएगा। इसके लिए खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल के बीच दीवारों पर पेंटिंग जरिए हर क्षेत्र की महिलाओं को चित्रित किया जा रहा है। कला, साहित्य, नृत्य, सिनेमा, सेना, व्यापार, कारोबार, पर्यावरण समेत अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की पेंटिंग की जा रही है। इसके साथ माल रोड पर सेना से जुड़े बंगलों दीवारों पर भारतीय सेना का शौर्य उकेरा जा रहा है।

बटेश्वर मंदिर और गुरुद्वारा गुरु के ताल विवाद के बाद प्रशासन ने ललित कला संस्थान के छात्रों को संस्कृति, महिला और सेना पर पेंटिंग लिए कहा है। दरअसल, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने जी-20 की तैयारियों का जायजा लिया।

वीआईपी रूट के 19 चौराहे सजाए जाएंगे

उन्होंने जी-20 समिट में आने वाले मेहमानों के प्रस्तावित रूट का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर विदेशी मेहमानों का किस तरह वेलकम होगा, इस पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी होने में करीब 10 दिन का समय और लगेगा। नगर विकास प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के अनुसार, वीआईपी रूट में छोटे-बड़े 19 चौराहे हैं, जिनका सौन्दर्यीकरण जनसहयोग से कराया जा रहा है। सभी चौराहों पर फ्लावर पॉट और पेड़ पौधों से सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश उन्होंने दिए। फूल सैय्यद चौराहा जी-20 चौराहे के रूप में विकसित हो रहा है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' थीम पर एक पार्क, रबर स्क्रैप मैटल और प्लास्टिक स्क्रैप से पर्यावरण थीम पर एक पार्क की स्थापना और मार्ग में आने वाले सभी खाली प्लॉट की बाउंड्री का काम किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव नगर विकास ने वीआईपी रूट देखा

आगरा आए जी-20 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने खोरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने गोल्फ कार्ट से ताजमहल रूट भी देखा। अधिकारियों के साथ बैठक कर बताया कि विदेशी मेहमानों के स्वागत सत्कार के लिए आगरा को सजाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति मेहमानों को दिखाई देगी। रूट पर जितने भी दुकान और मकान है, उन सभी को एक ही रंग में रंगने का काम किया जा रहा है। दुकानों पर नाम के साथ जो होर्डिंग्स है, वो भी एक ही रंग में लिखे जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article