आगरा

चीन से आगरा लौटा व्यक्ति पाया गया कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 12:35 AM IST

चीन से आगरा लौटा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया। उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है।

Image

चीन से आया व्यक्ति आगरा में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव

Photo : BCCL

आगरा (यूपी): चीन से दो दिन पहले आगरा लौटा 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद वह अपने घर पर आइसोलेशन में है। आगरा के चीफ मेडिकल ऑफिसर अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति अपने घर पर आइसोलेशन में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम से उसके परिवार के सदस्यों और उसके संपर्क में आए लोगों की जांच करने को कहा गया है।

व्यक्ति 23 दिसंबर को दिल्ली के रास्ते चीन से आगरा लौटा था, जिसके बाद एक प्राइवेट लैब में उसने जांच कराई थी। श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्ति की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि 25 नवंबर के बाद जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का यह मामला सामने आया है।

चीन सहित कुछ देशों में कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच, केंद्र ने संक्रमण रोधी उपायों को तेज कर दिया है। केंद्र ने कहा था कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य किया जाएगा और राज्यों से 27 दिसंबर को एक मॉक ड्रिल करने को कहा था, ताकि चिकित्सकीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

इस बीच, आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने ताजमहल, आगरा किला और अकबर के मकबरे पर विदेशी पर्यटकों की जांच और सैंपल एकत्र करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा, आगरा हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर भी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article