आगरा

Indian Railway: रफ्तार पर ब्रेक, बयाना-यमुना ब्रिज मेमू समेत कई ट्रेनें 28 तक रद्द, बदले रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2023, 01:52 PM IST

Indian Railway: उत्तर प्रदेश से राजस्थान रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। इस रूट पर संचालित होने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी। बयाना स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है।

Image

बयाना-यमुना ब्रिज मेमू 23 से 28 फरवरी तक रहेगी रद्द (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बयाना रेलवे स्टेशन पर होगा नॉन इंटरलॉकिंग का काम
  • बदले मार्ग से चलेंगी कई ट्रेनें, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
  • सफर करने से पहले यात्री पढ़ लें पूरी जानकारी


Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने राजस्थान के भरतपुर के बयाना रेलवे स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के रद्द करने का निर्णय लिया है, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और कई का मार्ग परिवर्तन का एलान किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, गाड़ी संख्या 09277/09278 बयाना-यमुना ब्रिज-बयाना मेमू ट्रेन 23 से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05913/05914 कोटा-यमुना ब्रिज-कोटा ट्रेन 23 से 28 फरवरी तक कोटा से गंगापुर सिटी तक ही जाएगी।

छह दिन तक यह गाड़ी गंगापुर सिटी से यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट के बीच रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19817/19818 रतलाम-आगरा फोर्ट-रतलाम-यमुना ब्रिज 22 से 28 फरवरी तक कोटा से रतलाम के बीच ही संचालित की जाएगी। इस दौरान ट्रेन कोटा से यमुना ब्रिज-आगरा फोर्ट के बीच रद्द रहेगी।

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12395 राजेन्द्र नगर-अजमेर एक्सप्रेस 22 फरवरी को आगरा फोर्ट-बयाना-सवाईं माधोपुर-जयपुर के बजाए आगरा फोर्ट-अछनेरा-भरतपुर-बांदीकुई-जयपुर के रास्ते संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 12396 अजमेर-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस 24 फरवरी को जयपुर-सवाईं माधोपुर-बयाना-आगरा फोर्ट के बजाए जयपुर-बांदीकुई-भरतपुर-अछनेरा-आगरा फोर्ट के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 24 फरवरी को बयाना-आगरा फोर्ट के बजाए बयाना-भरतपुर-अछनेरा-आगरा फोर्ट के रास्ते संचालित होगी।

कई ट्रेनें नहीं आएंगी आगरा फोर्ट

गाड़ी संख्या 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस बयाना-आगरा फोर्ट के बजाए बयाना-भरतपुर-अछनेरा-आगरा फोर्ट के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 22 से 27 फरवरी तक बयाना-आगरा फोर्ट के बजाए बयाना-भरतपुर-अछनेरा-आगरा फोर्ट के रास्ते संचालित होगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 22969 ओखा-बनारस एक्सप्रेस 23 फरवरी को और गाड़ी 22970 बनारस-ओखा एक्सप्रेस 25 फरवरी को आगरा फोर्ट नहीं आएंगी। गाड़ी संख्या 12938 हावड़ा-गांधीधाम एक्सप्रेस 27 फरवरी को, ट्रेन संख्या 12937 गांधीधाम-हावड़ा एक्सप्रेस 25 फरवरी को और 20941 बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 24 एवं 26 फरवरी को आगरा फोर्ट स्टेशन पर नहीं पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 20942 गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 फरवरी को और 12947 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 22 एवं 27 फरवरी को, गाड़ी संख्या 12948 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 22 एवं 24 फरवरी को आगरा फोर्ट नहीं आएंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article