आगरा

Agra News: तेज धमाके के साथ घर में फटा टीवी, खौफनाक हादसे में नव दंपत्ति की मौत

आगरा में चलती हुई टीवी तेज आवाज के साथ फट गई। हादसे में पति पत्नी की जलकर मौत हो गई। दोनों की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

Image

आगरा में टीवी फटा (प्रतिकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज धमाके के साथ फटा टीवी
  • टीवी फटने से लगी घर में आग
  • पति-पत्नी की जल कर मौत

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक घर में तेज धमाके के साथ टीवी फट गया इस खौफनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। टीवी फटने के कारण घर में भी आग लग गई जिसमें दोनों पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने दोनों का पोस्टमार्टम कराए बिना उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। नव दंपत्ति की मौत के कारण पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

छह महीने पहले हुई शादी

मृतकों में 26 वर्षीय टीकम सिंह और उसकी 22 वर्षीय पत्नी मिथिलेश है। दोनों की छह महीने पहले शादी हुई थी। टीकम सिंह फतेहपुर सीकरी के मुड़िया खेड़ा मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता चंदन सिंह राजमिस्त्री थे जिसकी 16 साल पहले मौत हो गई थी। टीकम सिंह और उसके छोटे भाई निशु को उसकी दिव्यांग मां ने पाला था। दोनों की शादी सगी बहनों के साथ हुई थी।

इलाज के दौरान मौत

बुधवार शाम को टीकम सिंह अपनी पत्नी मिथिलेश के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। तभी टीवी से चिंगारी निकली और तेज धमाके के साथ टीवी फट गया। जिसके कारण घर में भी आग लग गई। आस-पास के लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और इलाज के लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें आगरा अस्पताल में रेफर कर दिया। गुरुवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article