आगरा

Agra: बंदर बना मौत का कारण, छज्जे के नीचे बैठे बुजुर्ग की ऐसे आई मौत, लोग हुए हैरान…

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2023, 03:57 PM IST

Agra Monkeys Jumping: आगरा के पिनाहट कस्बे के मोहल्ला रघुनाथपुरा में बंदरों के कूदने से एक जर्जर मकान का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छज्जे के मलबे में दबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

छज्जा गिरने के बाद मौके पर जमा लोग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में दर्दनाक हादसा, बंदरों के कूदने से छज्जा गिरा
  • घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महिला घायल
  • बंदरों के कूदने से भरभरा कर गिरा छज्जा

Agra Monkey Attack: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बंदरों का आतंक लगातार जारी है। इस बार पिनाहट कस्बे में बंदरों की वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दरअसल, गुरुवार शाम बंदरों की उछलकूद से दुकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से एक महिला और बुजुर्ग घायल हो गए। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सामान खरीदने आई महिला का आगरा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिस समय यह हादसा हुआ बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कस्बा में बंदरों की वजह से हुई मौत से लोगों में खासा गुस्सा है।

जानकारी के अनुसार, पिनाहट कस्बे के मोहल्ला रघुनाथपुरा में बंगाली लाल की दुकान के ऊपर बना छज्जा गुरुवार की शाम को बंदरों के कूदने से भरभरा कर गिर गया। मलबे में 70 साल के रामचरण सिंह और दुकान से सामान लेने आई 50 वर्षीय गुड्डी देवी दब गई।

छह माह पहले किरायदारों से खाली कराए थे मकान और दुकान

मलबा गिरते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग रामचरण और महिला गुड्डी देवी की गंभीर हालत में डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया है। आगरा में बुजुर्ग रामचरण ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला गुड्डी देवी का इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि रघुनाथपुरा के टिंकू सिंह का बाजार के बीच मुख्य मार्ग पर मकान है। जर्जर हालत के कारण मकान और दुकानों को करीब छह माह पहले किरायदारों से खाली करा दिया था।

बंदरों के कूदने से छज्जा भरभराकर गिरा

गुरुवार की शाम को मकान के बाहरी हिस्से के छज्जे के नीचे चबूतरे पर मकान मालिक टिंक के 70 वर्षीय बाबा रामचरण और बाजार में सामान खरीदने आई गुड्डी देवी (50) पत्नी अंतराम निवासी झोरिया बैठे हुए थे। इसी दौरान छज्जे पर बंदर कूदने लगे। बंदरों के कूदने से छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में रामचरण और गुड्डी देवी दब गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाया और दोनों को अस्पताल ले गए। बुजुर्ग रामचरण और महिला गुड्डी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया है। आगरा में बुजुर्ग रामचरण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल गुड्डी का उपचार चल रहा है। बाजार में छज्जा गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी पिनाहट अमरदीप और थाना प्रभारी कुलदीप कुमार पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के बारे में जानकारी ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article