आगरा

Holi: मथुरा में होलिकोत्सव पर 13 दिन आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, ब्रज रज उत्सव का प्रयोग दोहराया जाएगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 02:48 PM IST

Holikotsav 2023: उत्तर प्रदेश के ब्रज में इस साल मार्च महीने से शुरू होने वाले 13 दिवसीय होलिकोत्सव से लेकर दिसंबर में होने वाली गीता जयंती तक धार्मिक त्योहारों-पर्वों पर लोकगीतों, भजनों के अलावा सूरदास, मीरा और रसखान के पद सुनने को मिलते रहेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के मूर्धन्य कलाकार भी बुलाएगा। ब्रज रज उत्सव का प्रयोग दोहराया जाएगा। पारंपरिक आयोजनों के अलावा भी पर्यटकों के लिए ब्रज में काफी कुछ होगा।

Image

होलिकोत्सव पर 13 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रज में होलिकोत्सव पर 13 दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
  • उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कलाकार किए जाएंगे आमंत्रित
  • ब्रज रज उत्सव का प्रयोग दोहराया जाएगा


Holikotsav 2023: उत्तर प्रदेश के ब्रज में नित मनाए जाने वाले धार्मिक आयोजनों को साहित्यिक और सांस्कृतिक रंग दिया जाएगा। इस साल मार्च माह यानि अगले महीने से शुरू होने वाले 13 दिवसीय होलिकोत्सव से लेकर दिसंबर में होने वाली गीता जयंती तक धार्मिक त्योहारों-पर्वों पर लोकगीतों, भजनों के अलावा सूरदास, मीरा और रसखान के पद सुनने को मिलते रहेंगे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के मूर्धन्य कलाकार भी बुलाए जाएंगे। उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के वार्षिक कलेंडर के मुताबिक, मार्च महीने में नंदगांव में फाग आमंत्रण, रंगभरती एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-बिहारीजी की होली, बरसाना की लठामार होली, बरसाना की लड्डू होली, गोकुल की छड़ीमार होली पर पारंपरिक समाज गायन देखने को मिलेगा।

मई महीने में दो दिवसीय सूरदास जयंती मनाई जाएगी, सूरदास, मीरा और रसखान के पद गायन इसमें होंगे। जुलाई और अगस्त माह में हरियाली तीज पर झूलनोत्सव मनेगा, इसमें सावन के लोकगीतों की प्रतियोगिता होगी। अगस्त महीने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्मस्थान और विभिन्न स्थानों पर बनाए गए छोटे मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

संगीत और नृत्य की दी जाएंगी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां पेश करेंगे, जबकि स्थानीय कलाकारों को भी अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा। सितंबर महीने में राधाष्टमी पर श्रीहरिदास अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा, यह दो दिवसीय होगा। इसमें संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह आयोजन वृंदावन में ऑडिटोरियम या मथुरा में मुक्ताकाशीय रंगमंच पर आयोजित कराया जाएगा। इस आयोजन में कई कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। सितंबर में ही पितृ पक्ष में पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर रसखान समाधि परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्रज रज उत्सव का प्रयोग दोहराया जाएगा

मथुरा में ब्रज रज उत्सव का आयोजन विगत वर्ष किया था। यह आयोजन सफल रहा था, इसमें ब्रज के स्थानीय कलाकारों के अलावा देश के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी थीं। कला संवर्धन की संभावनाओं को देखते हुए आयोजन के दौरान ही इसे हर साल दोहराने का संकल्प भी लिया गया था। इसी आयोजन की तर्ज पर बाहरी कलाकारों के ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम कराने पर जोर रहेगा, ताकि ब्रजवासियों को नयापन मिल सके। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने कहा कि हर आयोजन और पर्व को विस्तार देने की कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे ब्रज में पर्यटन बढ़ाया जा सके। पारंपरिक आयोजनों के अलावा भी पर्यटकों के लिए ब्रज में काफी कुछ होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article