आगरा

आगरा मेट्रो के पिलर पर दिखेगा चारकुला नृत्य और ब्रज की होली, यहां बनेगा नया बस स्टॉपेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 01:39 PM IST

Agra G-20 Summit: आगरा में खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल के गेट तक दीवारों के साथ मेट्रो पिलर पर पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। प्रस्तावित जी- 20 बैठक से पहले ताजनगरी को संवारने का काम जोरों पर चल रहा है। मेट्रो के पिलर पर चरकुला नृत्य करती हुई महिला और ब्रज की होली के रंगों को प्रदर्शित किया है।

Image

प्रस्तावित जी- 20 बैठक से पहले ताजनगरी को संवारने का काम तेजी पर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल के गेट तक मेट्रो पिलर पर पेंटिंग
  • जी- 20 बैठक से पहले ताजनगरी को संवारने का काम जोरों पर
  • मेट्रो पिलर पर चरकुला नृत्य और ब्रज की होली को उकेरा

Agra G-20 Summit: ताजनगरी आगरा में फरवरी में प्रस्तावित जी- 20 बैठक से पहले वीआईपी रोड को संवारने का कार्य जोरों पर चल रहा है। मेट्रो के पिलर पर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इन पिलर पर ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर और जी-20 के झंडे एवं संस्कृति नजर आएगी। दो मेट्रो पिलर पर चरकुला नृत्य और ब्रज की होली को उकेरा है। मेट्रो के पिलर और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पेंटिंग बनाने का काम चल रहा है। आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल के गेट तक दीवारों पर दोनों तरफ पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया है। इनमें ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर के साथ ताजनगरी आगरा के रीति रिवाज, संस्कृति आदि नजर आएगी।

आपको बता दें कि मेट्रो के पिलर पर चरकुला नृत्य करती हुई महिला और ब्रज की होली के रंगों को प्रदर्शित किया है। फतेहाबाद रोड पर ही भगवान राम और मां काली की पेंटिंग दिखाई गई है। वहीं कई जगह बारात और ग्रामीण संस्कृति को भी प्रदर्शित किया गया है।

मंदिर और गुरुद्वारे की पेंटिंग पर हुई पुताई

जी-20 समिट के लिए दीवारों पर की जा रही सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों की पेंटिंग का विरोध होने पर आगरा नगर निगम ने मंदिर और गुरुद्वारा गुरु के ताल की पेंटिंग पर पुताई करा दी है। इन पर गेरुआ रंग करके पेंटिंग को हटा दिया गया है। यहां बटेश्वर के मंदिर और गुरुद्वारा की पेंटिंग पर कुछ संगठनों ने विरोध किया था, जिसके बाद नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने लोगों की आस्था की वजह से नाले के पास की दीवार से पेटिंग हटाकर पुताई कर नई डिजाइन बनाने के लिए कहा।

सेंट जोंस कॉलेज पर बन रहा नया बस स्टॉपेज

जी-20 बैठक से पहले ताजनगरी की तस्वीर बदलने की कवायद में आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से शहर में सिटी बसों के लिए नए बस स्टॉपेज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। सबसे पहले आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी ने सेंट जोंस कॉलेज चौराहे पर साइंस ब्रांच बिल्डिंग की ओर ढांचा खड़ा किया है जो बनने के बाद दिखाए गए फोटो की तरह से नजर आएगा। आगरा में ऐसे 40 सिटी बस स्टॉपेज बनाए जाएंगे। स्मार्ट सिटी के पीएमसी लीडर आनंद मेनन के अनुसार, जी-20 से पहले सेंट जोंस कालेज का नया स्टॉपेज बनकर तैयार हो जाएगा। कैंट से ताजमहल के बीच और सेवला से दयालबाग के बीच ऐसे 40 स्टॉपेज बनाए जाएंगे। यह पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएगें, जिनसे सालाना 10.50 लाख रुपये की कमाई होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article