आगरा

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भयंकर आग, धू-धूकर हुई राख; देखें खौफनाक Video

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में अचानक से आग लग गई। बस नोएडा महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री सवार नहीं था।

Image

बस में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मथुरा: मथुरा में एक चलती बस में आग लग गई। ये घटना तब हुई जब यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से महाराष्ट्र जा रही थी। आग लगता देख चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना पर गस्त कर रही पीआरबी 1939 की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और पीआरबी पुलिस ने इलाका पुलिस एवं यमुना एक्सप्रेसवे की अधिकारियों को घटना की सूचना दी। हालांकि, बस में सवारियां नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बस को जलता देख अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोक दीं, जिससे एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। घटना मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 135 के समीप की है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article