आगरा

Agra Traffic Advisory: रविवार 14 की रात बाहर निकलना पड़ेगा भारी, होगा जाम से आमना-सामना; यहां देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Agra Traffic Advisory: भीम शोभायात्रा (Bhim Shobha Yatra) को ध्यान में रखते हुए आगरा पुलिस ने ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) जारी की है। इस दौरान 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक महोत्सव समापन तक वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है और कई रास्तों पर डायवर्जन बनाए गए हैं।

Image

भीम शोभायात्रा के मद्देनजर आगरा पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Agra Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में भीम नगरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 14 अप्रैल को यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाए रखने के लिए रास्तों पर प्रतिबंध लगाए हैं, तो वहीं कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 14 अप्रैल यानी रविवार की रात कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। इन वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। बाहरी मार्गों के साथ जाम की स्थिति से निपटने के लिए आंतरिक मार्गों को भी परिवर्तित किया गया है। वीकेंड होने के कारण यदि आप भी बाहर घूमने का प्लान बना रहे है तो घर से निकलने से पहले पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

शोभायात्रा पर जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

बता दें कि भीम नगरी शोभायात्रा को देखते हुए आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था को चलाने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन बनाए गए हैं। इतना ही नहीं इस बीच बिजलीघर संचालित बसों को 14 अप्रैल की दोपहर में रामलीला मैदान में खड़ा किया जाएगा। आइए अब आपको ट्रैफिक एडवाइजरी के बारे में बताएं...

बाहरी मार्ग पर बना डायवर्सन

➣ ग्वालियर रोड पर रोहता चौराहा से नगला पदम की ओर जाने वाले भारी वाहन 14 अप्रैल, सुबह 5 बजे से 16 अप्रैल तक महोत्सव के समापन तक प्रतिबंधित है।

➣ रामबाग चौराहे से अलीगढ़ और जलेसर जाने वाले वाहनों को रामबाग चौराहे से एनएच 19 की तरफ मोड़ा जाएगा। ये वाहन कुबेरपुर कट से खंदौली कट या एत्मादपुर से मुंड़ी चौराहा होकर जाएंगे।

➣ रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेसवे के बीच वाहनों का आवागमन टेड़ी बगिया पर मेले के आयोजन के समय के दौरान बंद रहेगा।

आंतरिक मार्ग पर बना डायवर्सन

➢ चक्कीपाट से आंबेडकर भवन की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है

➢ विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से बिजलीघर चौराहे पर भी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

➢ चीलघर चौराहे से बौद्ध विहार और औलिया रोड बिजलीघर की तरफ वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

➢ छीपीटोला टंकी चौराहे से बिजली घर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

➢ सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से महीना होटल तिहारा और चिम्मनपूड़ी चौराहा और बिजली घर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है।

➢ रावली मंदिर गांधी प्रतिमा तिराहे से काजीपाड़ा और हाथी घाट से दरेसी नबंर एक व दो, रावतपाड़ा की ओर वाहनों के जाने पर प्रतिबंध है।

➢ हरीपर्वत चौराहे से सेंट जोंस चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायाक्षा के दौरान सुभाष पार्क तिहारे पर रोक जाएगा।

➢ इमरजेंसी तिहारे और हींग की मंडी तिराहे से फव्वारा की ओर वाहनों के जाने पर रोक है।

➢ शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलेक्ट्रेट से सदर भट्टी की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बंद रहेगा।

➢ ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नहीं चलेंगी।

➢ एनएच 2 से आने वाली बसें वाटर वर्क्स, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बालू गंज पुलिस चौकी, माल रोड,, क्लब चौराहे से सुल्तानपुर होकर ईदगाह बस स्टैंड की ओर जाएंगी।

➢ ग्वालियर, जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा होकर खेरिया मोड़ ईदगाह से आवागमन करेंगी।

➢ कलक्ट्रेट तिहारा रावली मंदिर के तरफ से वाहन आगे बढ़ सकते हैं।

➢ विक्टोरिया से श्मशान घाट होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट स्टेशन से आगे बढ़ सकते हैं।

➢ सदर भट्टी और मीरा हुसैनी से वाहन कलेक्ट्रेट तिहारा रावली मंदिर की तरफ से होते हुए आगे बढ़ेंगे।

➢ ये सभी वाहन चीलघर चौराहे से बालूगंज चौकी होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं।

➢ शोभायात्रा के लिए चिम्मनपूड़ी चौराहे पर आने वाले पुलिस, अन्य प्रशासन के लोग व आयोजक आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article