आगरा

Agra News: होटल के कमरे से मिला युवती का शव, फंदा लगाकर किया सुसाइड, माता-पिता को रो-रो कर बुरा हाल

Agra News: आगरा के स्टार ऑफ ताज होटल के एक कमरे में एक युवती ने पंखे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने परिवार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज है।

Image

होटल के कमरे से मिला युवती का शव

Photo : iStock

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा ताजगंज के टीडीआई मॉल के पीछे स्थित स्टार ऑफ ताज होटल के कमरे में एक युवती का शव मिला। युवती की लाश कमरे के पंखे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि युवती स्टेट लेवल हॉकी प्लेयर है। अधिकारी ने आगे बताया कि शनिवार को अलीगढ़ में हो रही स्पोर्ट्स मीट में भाग लेने के नाम पर वह घर से निकली थी। पुलिस ने मामले की सूचना युवती के परिवार को भी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पंखे से लटकी मिली युवती की लाश

पुलिस ने बताया कि शनिवार को इस होटल में युवती ने एक कमरा लिया था। सोमवार को जब होटल कर्मचारी द्वारा चेक आउट की जानकारी के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी की आवाज नहीं आई। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद कर्मचारी ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो युवती की बॉडी को पंखे से लटका हुआ पाया। तुरंत कर्मचारी ने होटल स्टाफ और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

रात में युवती से मिलने से आया था युवक

मामले की जांच कर रही पुलिस ने कर्मचारी के बयान के अनुसार, बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक युवती से मिलने आया था। कर्मचारी ने बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे करीब जब युवती से खाने के बारे में पूछा गया तो उसने बता मना कर दिया और कहा कि परिचित युवक खाना लेने गया है और सुबह युवती की बॉडी मिली।

ट्रैवल एजेंसी के संचालक को ठहराया बेटी की मौत जिम्मेदार

परिजनों ने बताया कि बुंदू कटरा के रहने वाले एक ट्रैवल एजेंसी के संचालक गगन को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि चार साल पहले सदर थाने में गगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा किया था। परिजनों ने बताया कि वह नहीं माना और अपने जाल में फंसा कर उसने बेटी का शारीरिक शोषण किया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कुछ महीने पहले ही दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करवाया था।

तनाव में थी बेटी

परिजनों ने बताया की जमानत पर बाहर आने के बाद गगन और उसके परिवार के लोग युवती को बदनामी के बारे में कहते हुए राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। जिससे उनकी बेटी काफी दबाव में थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article