लखनऊ

Amroha News: दिनदहाड़े गोली मारकर की बिजनेसमैन की हत्या, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Amroha News: यूपी के अमरोहा जिले में औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित गोदाम के पास कुछ बदमाशों ने एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Image

व्यापारी की हत्या

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ने लगा है। यहां दिनदहाड़े एक व्यापारी की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरी तरफ हत्या के मामले पर भारतीय किसान यूनियन पुलिस की विफलता के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दे रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि हत्या का ये मामला आंगके गजरौला थाना क्षेत्र के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम के पास का है। सोमवार को कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक नगर गजरौला की फैक्टरी के पास सुबह 50 वर्षीय विक्रम सिंह को गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एफसीआई गोदाम के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ मायापुरी में रह रहे थे। विक्रम सिंह प्लॉट खरीदने और बेचने का काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे की मुख्य वजह क्या है। व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी पहले ही अमरोहा जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस की विफलता के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य