आगरा

आगरा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार, हर्षित हत्या मामले में था फरार

यूपी के आगरा में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां मुठभेड़ में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक बैकग्राउंड खंगाल रही है।

Image

आगरा पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

Photo : iStock

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हत्या के मामले में वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि आम दिनों की तरह ही पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक्टिवा पर एक व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी स्पीड बढ़ाते हुए वहां से भागने लगा और बचने के लिए पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी पहचान सोहेल के तौर पर की।

अधिकारी ने बताया की सोहेल हत्या के मामले में वांछित था। उसने हर्षित नामक युवक की बर्बरता से हत्या की थी। पुलिस आरोपी की स्कूटी और पिस्टल बरामद की कर ली है। अधिकारी ने बताया पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के पैथोली की है। ACP मयंक तिवारी की लीडरशिप में इंस्पेक्टर शाहगंज वीरेश पाल गिरी द्वारा कार्रवाई की गई थी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article