05 June 2025 IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और राजस्थान में मौसम का हाल
05 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): उत्तर भारत में अभी मानसून की दस्तक नहीं हुई है, लेकिन साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण यहां तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। यही कारण है की मई के महीने में इस साल उतनी गर्मी नहीं पड़ी और न ही जून में उस लेवल की गर्मी पड़ने के कोई आसार हैं। इस साल मानसून ने भी तय समय से पहले दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में मानसून बारिश का दौर है। जल्द ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।
05 June 2025 IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और राजस्थान में मौसम का हाल
राजस्थान में आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
असम में बारिश से बाढ़, नदियों का जलस्तर बढ़ा
राजस्थान में येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में आंधी का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के 12 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट
गाजियाबाद में बढ़ी गर्मी
नोएडा में खिली तेज धूप
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक में हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 40 से 4 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं हुई बर्फबारी
बीते कुछ दिनों से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखी गई। आगामी दिनों में भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।
बिहार में मौसम का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आज आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है। जिससे प्रदेश का मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
राजस्थान में शुरू हुआ बारिश का दौर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से प्रदेश में मानो गर्मी की छुट्टी हो गई है। कई इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई तो वहीं कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आंधी -बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां दो चक्रवाती परिसंचरणों का असर है, जो प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। तेज हवाओं के कारण गर्मी का असर भी कम होने लगा है।
