आगरा

Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 07:45 PM IST

Agra Road Accident: ताजनगरी आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में मासूम ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

Image

घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में अजीजपुर गांव में दर्दनाक हादसा
  • घर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला
  • हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम


Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में रफ्तार का कहर देखने को मिला। घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर जमा गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर और ट्रॉली को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मलपुरा थाना इलाके के गांव अजीजपुर में टोरेंट के सब स्टेशन के पास संजू परिवार के साथ रहता है। संजू का बेटा लव (3) गुरुवार दोपहर 12 बजे घर के अपने बाहर खेल रहा था।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बच्चे की हुई मौत

खेलते-खेलते मासूम लव घर से कुछ दूर निकल गया। उसी वक्त वहां से एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। मासूम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। उसके सिर के ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक का पीछा किया, इस पर चालक घटनास्थल से कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की मौत की सूचना पर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। हादसे और रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना मलपुरा पुलिस ने परिजनों को समझाया और जाम खुलवाया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की

थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि, लव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लव के पिता संजू ने बताया कि, वह बेलदारी का कार्य करता है। लव घर से खेलते हुए बाहर निकल गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। लव की मौत पर उसकी मां का बुरा हाल हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article