आगरा

Agra: You Tube से सीखते थे नकली नोट छापने का तरीका, 10 रुपये के स्टांप से बना दिए 500-500 के नोट

यूपी के आगरा में 10 रुपये के स्टांप पर नकली 500 रुपये के नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। आरोपियों के पास से नकली नोट छापने की सामग्री और मशीनें भी बरामद की गई है।

Image

आगरा में नकली 500 रुपये की छपाई

आगरा: ताजनगरी में नकली नोटों का कारोबार चल रहा था, जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में छापेमारी के दौरान पुलिस को 2 आरोपी मिले हैं। उनके पास से नकली नोट छापने की सामिग्री और मशीनें भी बरामद की गई है। हालांकि, एक शातिर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

आगरा पुलिस ने नकली नोट छापने के गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह 500-500 के नोट छापने में माहिर है। खास बात यह है कि इतनी सफाई से नोटों की प्रिंटिंग होती थी कि असली और नकली नोटों की पहचान करना मुश्किल है।

भारतीय करेंसी के छापे जा रहे थे नकली नोट

आगरा के थाना एत्मादपुर का मामला है। पुलिस ने बताया कि भारतीय करेंसी में छापने के बाद ग्रामीण इलाकों में नकली नोट खपाए जा रहे थे। यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखते थे शातिर। शातिरों के कब्जे से पुलिस ने 7 हजार रूपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर सहित नकली नोट छापने का सामान बरामद किया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article