Idgah Railway Station: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले फोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन के बाद अब ईदगाह रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने वाली है। आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन को केंद्रीय स्टेशन बनाया जाएगा। ईदगाह आगरा का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर डबल रेल लाइन बिछाई जाएगी। स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी। ईदगाह स्टेशन की कायाकल्प के लिए 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धनराशि भी इसके लिए मंजूर हो गई है। आगरा किला से ही जल्द काम शुरू होगा।
आगरा मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार, अब ईदगाह सेंट्रल स्टेशन बनेगा। इसमें आगरा फोर्ट- बांदीकुई के बीच 150 किमी की दूरी पर दोहरी लाइन बिछेगी। ताजनगरी आगरा से जयपुर और अजमेर के बीच का सफर अब और भी आसान होगा।
