Agra Cyber Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सिकंदरा बाजार के रहने वाले शख्स से शातिरों ने अनोखे तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर ठग ने शख्स को जीजा बनकर एक लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित शातिर ठग की आवाज पहचान नहीं पाए। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा बाजार के रहने वाले चेतन के साथ यह ठगी हुई। साइबर ठग ने जब उन्हें जीजा बनकर फोन किया तो वह यह भी नहीं पहचान पाए कि आवाज उनके जीजा की है भी या नहीं। अब पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित चेतन ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने जीजा बनकर चेतन से एक लाख रुपये की मांग की। साथ ही लिंक भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि कॉल पर शातिर ने कहा था कि अचानक ही जरूरत पड़ गई है। कुछ दिन बाद रुपये लौटा दूंगा।
