आगरा

Agra Fort Bus Stand: आगरा के लोगों के लिए जरूरी खबर, ताजनगरी का यह बस अड्डा होगा बंद, पर्यटक हैं वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 02:53 PM IST

Agra Fort Bus Stand: आगरा में बस और ऑटो वालों ने मनमानी से स्टैंड बना लिए हैं। इससे जाम लग जाता है। जाम से राहत दिलाने के लिए ही आगरा फोर्ट पर प्राइवेट बसों के अड्डे को बंद किया जाएगा। बस अड्डे के लिए नए विकल्प की तलाश की जा रही है। आगरा के बिजलीघर और आगरा फोर्ट से जाने वाली बसों के रूट पर एक सप्ताह तक आरटीओ का अभियान चलाया जाएगा। यात्रीकर अधिकारियों (पीटीओ) की ड्यूटी भी लगाई गई है।

Image

आगरा फोर्ट पर बना निजी बस अड्डा होगा बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा फोर्ट पर बना निजी बस अड्डा होगा बंद
  • बस स्टैंड की वजह से लग जाता है जाम
  • जाम से पर्यटकों को होती है परेशानी


Agra Fort Bus Stand: ताजनगरी आगरा का फोर्ट निजी बस अड्डा बंद किया जाएगा। इस बस स्टैंड की वजह से जाम लग जाता है। साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी होती है। बस अड्डा हटाने के लिए आरटीओ के एक अधिकारी, सीओ और इंस्पेक्टर की टीम बना दी गई है। इस स्टैंड का विकल्प भी खोजा जाएगा। दरअसल, आगरा फोर्ट के सामने बसों के खड़े होने के कारण जाम रहता है। जाम की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई है। इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस कार्रवाई के लिए जुट गई है। बताया जा रहा है कि आगरा में बस और ऑटो वालों ने मनमानी से स्टैंड बना लिए हैं। इसे रोकने की दिशा में आरटीओ कार्य कर रहा है। एमजी रोड पर सिटी बसों के लिए स्टैंड बने हैं लेकिन यात्रियों के चक्कर में बसें कहीं पर भी रोकी जाती हैं। इसके साथ ही ऑटो संचालक भी मनमर्जी से कहीं भी वाहन रोक लेते हैं। संभागीय परिवहन विभाग बस और ऑटो के स्टैंड की कवायद भी कर रहा है।

आगरा के बिजलीघर और आगरा फोर्ट से जाने वाली बसों के रूट पर एक सप्ताह तक आरटीओ का अभियान चलाया जाएगा। यात्रीकर अधिकारियों (पीटीओ) की ड्यूटी भी लगाई गई है। हर निजी बस के परमिट की जांच की जाएगी। बसों में यात्रियों की संख्या भी चेक की जाएगी।

इन रूटों पर होता है बसों का संचालन

गौरतलब है कि आगरा फोर्ट से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, शमसाबाद, खेरागढ़ और मथुरा के लिए रोडवेज बसें जाती हैं। रोजाना करीब 50 से ज्यादा बसों का संचालन किया जाता है। दो हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। जबकि निजी बसों की संख्या 100 से ज्यादा बताई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा यात्री बिजलीघर बस अड्डे पर पहुंचते हैं। रोजाना छह हजार से ज्यादा यात्री रोडवेज और प्राइवेट वाहनों से यहां से सफर करते हैं।

अब यहां से मिल सकेंगी बसें

बिजलीघर बस अड्डे से संचालित होने वाली ज्यातर बस ईदगाह और फाउंड्री नगर डिपो से जुड़ी हैं। बिजलीघर से बस नहीं मिलने पर अब यात्रियों को ईदगाह और फाउंड्री नगर बस अड्डे से बस मिल सकेंगी। आरटीओ (प्रवर्तन) केडी सिंह ने कहा कि आगरा फोर्ट पर निजी बसों का अड्डा बना है। इसे खत्म करने का फैसला लिया गया है। बस अड्डे के लिए नए विकल्प की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!