Firing In Agra Wedding Ceremony: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माद्दौला के विद्या नगर में बुधवार रात को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का विरोध करना लोगों को भारी पड़ गया। नशेबाजों ने शादी समारोह में जमकर बवाल किया। दरअसल, आरोपी हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान दो लोगों ने उनका विरोध किया, इस पर आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस बवाल में कई लोग जख्मी हो गए। इस दौरान आरोपियों की बाइक मौके पर ही रह गई। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, विद्या नगर, फाउंड्री नगर के रहने वाले धर्मवीर ने मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार, बुधवार रात में पड़ोसी बृजेश शर्मा के घर शादी समारोह में गए थे। वैवाहिक समारोह में सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी अंशुल, जितेंद्र, धर्मपाल, सचिन, योगेंद्र और शिवेंद्र के अलावा चार अज्ञात लोग पहुंचे थे।
