आगरा

UP में इनामी बदमाश का एनकाउंटरः पुलिस कस्‍टडी से विनय श्रोतिया था फरार, Agra में STF ने कर दिया ढेर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 10:10 AM IST

Agra Encounter: आगरा दीवानी में पेशी के दौरान पुलिस कस्‍टडी से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश विनय श्रोतिया को एसटीएफ ने तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसटीएफ ने गुप्‍त सूचना के आधार पर आज तड़के इस बदमाश और इसके एक साथी को सिकंदरा इलाके में घेर लिया। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें यह बदमाश मारा गया।

Image

विनय श्रोतिया का एनकाउंटर

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते साल 13 जुलाई को पुलिस कस्‍टडी से हुआ था फरार
  • मृतक बदमाश पर दर्ज थे 50 से ज्‍यादा आपराधिक मुकदमे
  • एनकाउंटर के बीच इसका साथी हुआ फरार

Agra Encounter: यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। आगरा दीवानी से पेश के दौरान फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विनय श्रोतिया को एसटीएफ ने तड़के एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यह बदमाश लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीफ ने गुप्‍ता सूचना के आधार पर आज तड़के इस बदमाश और इसके एक साथी को सिकंदरा इलाके के गांव अकबर रोड पर घेर लिया। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने जवाबी फायरिंग में इसके सीने में तीन गोलियां उतार दी। वहीं, इसका साथी घने धुंध का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम विनय श्रोत्रिय को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां इसे मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि, विनय श्रोतिया आगरा के साथ यूपी के मोस्‍ट वांटेड बदमाशों में शामिल था। पुलिस के अनुसार, बीते साल 13 जुलाई को इस बदमाश को फिरोजाबाद के लाइन पार थाना इलाके की जिला जेल से दीवानी में पेशी के लिए लाया गया था। इस दौरान यह पुलिस को चकमा देकर अपने साथियों के के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद से पुलिस इस बदमाश की तलाश में जुटी थी। इस पर 50 से ज्‍यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। फरार होने के बाद पुलिस ने इस पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। एसटीएफ ने इस बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है।

श्रोतिया के फरार साथी की तलाश

एसटीएफ प्रभारी एसपी राकेश यादव ने बताया कि, इस बदमाश को हम कई दिनों से ट्रैक करने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार तड़के सूचना मिली कि यह बदमाश अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सिकंदरा गांव की तरफ किसी से मिलने जा रहा है। जिसके बाद एसटीएफ और थाना पुलिस ने इसका पीछा शुरू किया और इसे अकबर रोड पर घेर लिया। खुद को घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो श्रोतिया ढेर हो गया, वहीं इसका साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस अब पूरे इलाके में नाकेबंदी कर इसके फरार साथी की तलाश की रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!