आगरा

रेलवे के दैनिक यात्रियों के लिए अच्छी खबर, तीन साल बाद कल से फिर दौड़ेगी आगरा कैंट-इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 02:08 PM IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कोरोना काल से बंद चल रही कैंट-इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन का फिर से संचालन किया जाएगा। 29 जनवरी से यह एक बार फिर से ट्रैक पर दौड़ती दिखाई देगी। इस ट्रेन के चलने से कई जिलों के यात्रियों को फायदा होगा।

Image

तीन साल बाद फिर दौड़ेगी इटावा-आगरा पैसेंजर ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दैनिक रेल यात्रियों को रेलवे ने दी बड़ी राहत
  • 29 जनवरी से शुरू होगी आगरा कैंट-इटावा मेमू स्पेशल ट्रेन
  • कोरोना काल से बंद चल रही इटावा-आगरा मेमू विशेष ट्रेन

Indian Railway: रेल से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने गुड न्यूज दी है। दैनिक यात्रियों की मांग पर रेलवे ने कोरोना काल में बंद हुई इटावा-आगरा मेमू विशेष ट्रेन को फिर से चाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन के चलने से दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस विशेष ट्रेन के लंबे समय से बंद रहने से छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार मांग के और यात्रियों की सुविधा के लिए अब इस ट्रेन का 29 जनवरी से नियमित संचालन किया जाएगा।

जन संपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या 04163/04164 इटावा-आगरा कैंट मेमू को रेल प्रशासन ने फिर से चलाने का फैसला लिया है। अनारक्षित आठ डिब्बों वाली यह मेमू ट्रेन 29 जनवरी से शुरू की जाएगी।

इन स्टेशनों से होकर निकलेगी ट्रेन

उन्होंने बताया कि 04163 इटावा-टूंडला-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन रोजाना सुबह 5.40 बजे इटावा से चलेगी। 05 बजकर 48 मिनट पर सराय भूपत, 05 बजकर 57 मिनट पर जसवंत नगर, 06 बजकर 05 मिनट बलरई 6 बजकर 14 मिनट पर भदान, 6 बजकर 23 मिनट पर कौरारा, 6 बजकर 32 मिनट शिकोहाबाद, 6 बजकर 44 मिनट पर मक्खनपुर, 6 बजकर 54 मिनट पर फिरोजाबाद, 07 बजकर 09 मिनट पर हिरन गांव और 08 बजकर 15 मिनट पर टूंडला पहुंचेगी।

ट्रेन में लगाए जाएंगे आठ मेमू कोच

टूंडला में पांच मिनट के ठहराव के बाद यह स्पेशल ट्रेन 8 बजकर 30 मिनट पर एत्मादपुर, 08 बजकर 41 मिनट पर कुबेरपुर, 08 बजकर 48 मिनट पर छलेसर, 08 बजकर 58 मिनट पर यमुना ब्रिज आगरा, 09:04 आगरा सिटी, 09 बजकर 12 मिनट पर राजा की मंडी और 09 बजकर 30 मिनट पर आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन फिर 4.20 बजे चलेगी। इसी मार्ग से होते हुए शाम 5 बजकर 45 मिनट पर टूंडला पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद हिरनगांव, फिरोजाबाद, मक्खनपुर, शिकोहाबाद, कौरारा, भदान, बलरई, जसवंतनगर होते हुए रात पौने नौ बजे इटावा पहुंचेगी। ट्रेन में आठ मेमू कोच लगाए जाएंगे। यात्री इस ट्रेन में जनरल टिकट लेकर भी सफर कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!