आगरा

Agra Big Accident : खेरागढ़ में मकान की छत गिरने से मलबे में दबे तीन लोग, दो बच्‍चों की दर्दनाक मौत

Agra Big Accident : आगरा में खेरागढ़ कस्‍बे के नगला उदैया क्षेत्र में मकान की छत गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद मलबे में तीन लोग दबकर घायल हो गए थे। हादसे में दो बच्‍चों की मौत हो गई है।

Image

आगरा हादसे में दो बच्‍चों की मौत। (सांकेतिक चित्र)

Photo : BCCL

Agra Big Accident : उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले से बुधवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। जिले के खेरागढ़ कस्‍बे में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। दरअसल, यहां के नगला उदैया मार्ग स्थित एक घर की छत गिर जाने से दो बच्‍चों की दर्दनाक मौत हो गई। छत गिरने की तेज आवाज जैसे ही पड़ोस के लोगों ने सुनी तो मौके पहुंच कर उन्‍होंने मलबे में दबे हुए तीन लोगों को निकाला। दोनों बच्‍चों की हालत गंभीर देखते हुए उन्‍होंने बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। हालांकि वहां पर डॉक्‍टरों ने बच्‍चों को मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसियों ने किया बचाव कार्य

घटनास्‍थल पर मौजूद पड़ोस के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के करीब 2:30 बजे वे सो रहे थे कि इतने में ही धड़ाम से तेज आवाज हुई। जब वे बाहर निकलकर आए तो उन्‍होंने देखा कि सुभाष अग्रवाल के घर की छत गिरी पड़ी है और धूल और धुएं का गुबार उठ रहा है। इतने में ही हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे और मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने लगे। कुछ देर बार तीन लोगों को हम सबने बाहर निकाला। बता दें क‍ि घर में उस समय महिला सुरभि अग्रवाल, उसका बेटा आरुष और पुनीत और तीन अन्‍य लोग मौजूद थे,जिनमें से तीन लोग मकान के मलबे में दब गए थे।

बच्‍चों की मौत से कोहराम

मकान की छत गिरने के बाद इलाके के लोग तीनों घायलों को अस्‍पताल लेकर गए, जहां आरुष और पुनीत ने दम तोड़ दिया। फिलहाल सुरभि की हालत कुछ ठीक बताई जा रही है। दोनों बच्‍चों की मौत की खबर जब अन्‍य स्‍वजन को मिली तो घर में कोहराम छा गया। डॉक्‍टरों का कहना है कि मलबे में बुरी तरह‍ से दबने के कारण बच्‍चों की मौत हो गई। सुरभि का इलाज किया जा रहा है, जल्‍द से जल्‍द उसके ठीक होने की संभावना है।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!