आगरा

Delhi News: गंदी नीयत से किया मासूम का अपहरण, अंधेरिया मोड़ झुग्गी से दबोचा गया आरोपी

Delhi News: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से 8 साल की बच्ची को दुकान के आगे अकेला देख एक शख्स उसे बहला के अपने साथ ले गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

आठ साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : iStock

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बच्चों से संबंधित अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। 6 मई को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके की मार्केट में दुकान के बाहर बैठी 8 वर्ष की एक बच्ची लापता हो गई थी। ये बच्ची नेपाल की थी और अपनी मां के साथ रहती थी। पुलिस ने बच्ची को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। उसके साथ आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

बच्ची के लापता होने पर उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में एक शख्स को बच्ची को ले जाते हुए देखा गया है। साथ ही एक फुटेज में आरोपी को बच्ची के साथ कुतुब मीनार स्टेशन पर उतरता हुआ देखा गया। पुलिस ने बच्ची को बचाने और आरोपी को पकड़ने के लिए लोकल इंटेलिजेंस की सहायता ली। आरोपी को पहचानते हुए अंधेरिया मोड एरिया की एक झुग्गी से पकड़ा गया। पुलिस को लापता बच्ची भी वहीं से मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांच के खिलौने बनाता है। कांच लेने के लिए ही वह कोटला आया था। यहां बच्ची को अकेला देख उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ मारपीट की गई है। शरीर पर काटने के निशान भी मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों के मुताबिक बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और आरोपी अर्जुन जो अपना नाम उमर भी बताया था वो भी मानसिक रूप से विकलांग है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच करवाई है और मामले की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article