शहर

पंजाब में मौत का खेल! रेस के दौरान बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, कई लोग गंभीर रूप से घायल

पंजाब में कपूरथला के फगवाड़ा में ट्रैक्टरों की रेस के दौरान हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर साइड में खड़े लोगों पर चढ़ गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Image

ट्रैक्टरों की रेस के दौरान हादसा (सांकेतिक फोटो)

Punjab News: पंजाब के कपूरथला में मौत के खेल के दौरान कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। यहां ट्रैक्टरों की रेस के दौरान एक ट्रैक्टर का सुंतलन बिगड़ने से हादसा हो गया। यह अनियंत्रित ट्रैक्टर साइड पर खड़े लोगों पर चढ़ गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौत के खेल का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसे देखकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे।

फगवाड़ा के डुमली गांव में हुई ट्रैक्टरों की रेस

यह घटना कपूरथला के फगवाड़ा के गांव डुमली की है। जहां पर ट्रैक्टरों की रेस का आयोजन किया गया था। इस रेस के दौरान दो ट्रैक्टरों में से एक का संतुलन बिगड़ा गया और यह किनारे पर खेड़ लोगों पर जा चढ़ा। हादसे में घायल हुए कई लोग सीरियस बताए जा रहे हैं। इस खौफनाक मंजर की कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ट्रैक्टर ने 5-10 लोगों को किया घायल

इस घटना में घायल हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टरों की रेस में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गया। इस ट्रैक्टर ने करीब 5 से 10 लोगों को घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना में घायल एक अन्य युवक रतन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से वे और उनका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

फगवाड़ा प्रशासन पर खड़े हो रहे सवाल

इस बड़े हादसे के बाद फगवाड़ा प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार इस खतरनाक मौत के खेल पर पाबंदी लगी होने के बावजूद इसके आयोजन की परमिशन किसके द्वारा और क्यों दी गई। लेकिन अगर प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी तो इतने खतरनाक खेल का आयोजन कैसे हो गया?

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article