
शहरों के समाचार, 24 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: क्रिसमस से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, कई जगह ट्रैफिक रूट बदला, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नीलाम होगा मुंबई और रत्नागिरी वाला बंगला
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 24 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: क्रिसमस पर दिल्ली वासियों को ट्रैफिक से दो-चार नहीं होना पड़े, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि क्रिसमस के मद्देनजर दिल्ली में चर्चों के पास विभिन्न मार्गों पर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी। कृपया सलाह का पालन करें। दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी में संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को SAFEMA के तहत होगी। बता दें महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। जानकारी के अनुसार, ड्रग्स के मामले में Department of Revenue ने दाऊद की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया था। अयोध्या में पीएम 30 दिसंबर पर दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :