LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 17 अक्टूबर 2023 LIVE: REET Paper Leak: झारखंड में हादसा, डैम में डूबे छह छात्र और तीन की मौत, मुंबई एयरपोर्ट आज 6 घंटे बंद

Pooja KumariUpdated Oct 17, 2023, 16:23 IST
Follow on Google News
शहरों के ताज़ा समाचार, 17 अक्टूबर 2023 LIVE: REET Paper Leak: झारखंड में हादसा, डैम में डूबे छह छात्र और तीन की मौत, मुंबई एयरपोर्ट आज 6 घंटे बंद

शहरों के ताज़ा समाचार, 17 अक्टूबर 2023 LIVE: REET Paper Leak: झारखंड में हादसा, डैम में डूबे छह छात्र और तीन की मौत, मुंबई एयरपोर्ट आज 6 घंटे बंद

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 17 अक्टूबर 2023 LIVE: हजारीबाग स्थित एक स्कूल के छह छात्र इचाक थाना क्षेत्र में स्थित लोटवा डैम में डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव के लिए अभियान चलाने को कहा है। मुंबई एयरपोर्ट के रनवे आज छह घंटों तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद रहेंगे। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 17, 2023 16:23 IST

झारखंड में डैम में डूबे छह छात्र

हजारीबाग स्थित एक स्कूल के छह छात्र इचाक थाना क्षेत्र में स्थित लोटवा डैम में डूब गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव के लिए अभियान चलाने को कहा है। बताया गया कि ये सभी हजारीबाग के माउंड एग्माउंट स्कूल में प्लस टू में पढ़ते थे।
OCT 17, 2023 16:07 IST

भाजपा पर तेजस्‍वी का अटैक

बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच चल रहे विवाद को लेकर कहा कि चरित्र हनन करना, बदनाम करना, यह भाजपा का पुराना मॉडल रहा है।
OCT 17, 2023 15:14 IST

राजस्थान: नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़ जिले की टाउन थाना पुलिस ने एक युवक को 29 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक जाली करेंसी चलाने वाली गैंग का सदस्य हैं।
OCT 17, 2023 15:11 IST

राजस्थान: करंट लगने से किसान की मौत

धौलपुर बसेड़ी थाना क्षेत्र के भुम्मा का नगला गांव में बाजरे की फसल काट रहे किसान के ऊपर हाई टेंशन लाइन का तार गिर गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
OCT 17, 2023 15:07 IST

एमपी: मनकाढाना गांव में नेताओं की एंट्री पर बैन

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मनकाढाना गांव में ग्रामीणों ने नेताओं के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। ग्रामीणों ने नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है।
OCT 17, 2023 15:04 IST

एमपी: गेल कंपनी का अफसर शिप्रा नदी में कूदा

मध्य प्रदेश के इंदौर में गेल कंपनी का इंजीनियर शिप्रा नदी में कूद गया। बचाव दल उन्हें खोजने में जुटा है। इंजीनियर के कार में एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने कंपनी के दूसरे अफसरों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
OCT 17, 2023 13:08 IST

REET Paper Leak: राजस्थान में फिर ED का छापा

ईडी की टीम ने राजस्थान में रीट पेपर लीक को लेकर एक बार फिर कई स्थानों पर छापेमारी की। जयपुर और दिल्ली की पांच-पांच टीमें जयपुर, नागौर, सीकर में तलाशी अभियान में जुटी हैं।
OCT 17, 2023 13:06 IST

पुलिस की गाड़ी से गई युवक की जान

राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस थाना खुहड़ी के पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी के बाद नशे में जीप से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मी संस्पेड किए गए है और एक फरार है।
OCT 17, 2023 13:02 IST

एमपी: ट्राइडेंट कंपनी में आयकर विभाग का छापा

मध्य प्रदेश के बुधनी में ट्राइडेंट कंपनी में आयकर विभाग ने छापा मारा है। ट्राइडेंट कंपनी में बनाए जाने वाले 75% प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं। विभाग की टीम ने कंपनी को पूरी तरह से सील कर दिया है।
OCT 17, 2023 12:58 IST

रामलीला स्टेज पर गिरी लाइट

दिल्ली के लाल किला में धार्मिक रामलीला के स्टेज पर लाइट गिरने से हादसा हो गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।
OCT 17, 2023 12:54 IST

अमरोहा में एंबुलेंस का एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गजरौला हाईवे के फ्लाईओवर पर निजी एंबुलेंस के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
OCT 17, 2023 12:50 IST

आईएफएस निहारिका सिंह से ED की पूछताछ

अनी बुलियन घोटाले में भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निहारिका सिंह से ईडी ने सात घंटे की पूछताछ की। निहारिका सिंह चार बार समन के बाद पूछताछ के लिए सोमवार को पेश हुई। उन पर निवेशकों को लुभावनी स्कीम देकर 600 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।
OCT 17, 2023 12:37 IST

वाराणसी में इनकम टैक्स की रेड

वाराणसी में सराफा व्यापारी नारायण दास के सभी ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। ये छापेमारी गोल्ड व्यवसाय में टैक्स चोरी के मामले हुई है। लखनऊ और बनारस की टीम संयुक्त छापेमारी के लिए व्यापारी के घर पहुंची है।
OCT 17, 2023 10:29 IST

आज मुंबई एयरपोर्ट बंद

मुंबई एयरपोर्ट का रनवे आज 6 घंटों के लिए बंद रहेगा, इस दौरान एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। मेंटेनेंस कार्य के लिए इसे अस्थाई रूप से आज बंद किया गया है।
OCT 17, 2023 10:19 IST

बसपा नेता के होटल पर चला बुलडोजर

फर्रुखाबाद में कब्रिस्तान की जमीन पर बने बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे का होटल गुरुशरणम् पर बुलडोजर एक्शन लिया गया। इस होटल को सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया।
OCT 17, 2023 10:13 IST

मेरठ: फैक्ट्री में हुआ धमाका

मेरठ की साबुन फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, इस धमाके में फैक्ट्री की पूरा बिल्डिंग ही ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
OCT 17, 2023 06:46 IST

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के उच्च माध्यमिक का रिजल्ट आज जारी हो जाएगा। बीपीएससी की ओर से शिक्षकों के एक लाख 70 हजार पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। जिसका आज रिजल्ट आएगा।
OCT 17, 2023 06:45 IST

दिल्ली के मौसम ने बदला मिजाज

दिल्ली में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड ने दस्तक दे ही है। आज भी यहां बारिश के आसार हैं।
OCT 17, 2023 06:44 IST

बिहार में पटरी से उतरी मालगाड़ी

बिहार में सोमवार रात को आरा और बक्सर के बीच डुमराव स्टेशन पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस कारण कई ट्रेनें प्रभावित हुईं और डाउन मेन लाइन में नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के पांचवे दिन फिर से परिचालन ठप पड़ गया।
OCT 17, 2023 06:44 IST

यूपी: आठ ट्रेनें आज से होंगी बहाल

निरस्त की गई लंबी दूरी की आठ ट्रेनें आज से फिर बहाल हो जाएंगी। इनके संचालन से त्योहारों में लोगों को घर जाने में आसानी होगी, ये सभी ट्रेनें बरेली से होकर गुजरती हैं।