
शहरों के ताज़ा समाचार, 11 नवंबर 2023 LIVE: अयोध्या में 22 लाख दीए जलाने का रिकॉर्ड बना, 84 लाख के ग्रीन पटाखों से 23 मिनट आतिशबाजी, आगरा के एक आश्रम में दो सगी बहनों ने आत्महत्या की
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 11 नवंबर 2023 LIVE: डल झील में शिकारे में लगी आग से तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई। अयोध्या में 22 लाख दीए जलाने का रिकॉर्ड बना। अखिलेश यादव ने कहा नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार । दिल्ली में 2.6 तीव्रता का भूकंप आने से हलचल मच गई। राम जन्मभूमि मंदिर पर दिखा भव्य दीपोत्सव। हाईटेंशन तार की चपेट में आई पुरुषोत्तम एक्सप्रेस। एटा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं, तिरुपत्तूर में दो बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत और 60 लोग घायल हो गए हैं। लखनऊ के ईको गार्डन में यूपी-112 की कॉल टेकर का धरना छठे दिन भी जारी है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :