शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 08 सितंबर 2023: प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उपचुनाव वोटों की गिनती शुरू, G-20 को लेकर सुरक्षा कड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 11:32 AM IST

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 08 सितंबर 2023 LIVE: खबरों की इस कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, केरल, त्रिपुरा, पंजाब और दिल्ली की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 08 सितंबर 2023 LIVE: दिल्ली में हो रही जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी खासकर नई दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश झांसी से एक मामला सामने आया है। राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वहीं, राजस्थान में कृष्ण जन्मोत्सव पर जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में 31 तोपों की सलामी दी गई। इन्हीं खबरों के साथ ही अन्य राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई। हालांकि चुनाव के परिणाम बताएंगे इस बार किसने बाजी मारी है।
  • झारखंड के गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद कुछ देरी से शुरू हुई।
  • उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे प्रारंभ हो चुकी है। बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है। वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं।
  • केरल में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हुई। बताया जा रहा है कि यहां एक स्थानीय कॉलेज में बनाए गए विशेष मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने वाली थी लेकिन उसमें कुछ समय की देरी हुई। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में वोटों की गिनती 13 चरण में की जाएगी।
  • त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हो गयी। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जिले की धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था।
  • दिल्ली में हो रही जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय राजधानी खासकर नई दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस, अर्द्धसैनिक बल तथा अन्य एजेंसियां शहर में कड़ी निगरानी रख रही हैं। प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर तक होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली पुलिस ने अहम स्थानों पर सशस्त्र बलों को तैनात किया है, सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है।
  • उत्तर प्रदेश के झांसी से एक मामला सामने आया है। 3 तीन दिन से लापता महिला की लाश कुंए में पड़ी मिली है। लेकिन 60 फीट सूखे इस गहरे कुएं में जाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हालांकि वन विभाग की टीम भी आई लेकिन वो भी लौट गई।
  • राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बाड़मेर में अब केंद्रीय बाजरा अनुसंधान केंद्र बनेगा। हालांकि यह उपलब्धि उन सभी किसानों की है जिनकी बदौलत बाजरा उत्पादन में बाड़मेर पहले पायदान पर है।
  • पंजाब से एक खबर सामने आई है जहां फिरोजपुर जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने कुछ अधीनस्थ सहकर्मियों पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को लिखे गये गोपनीय पत्र की एक प्रति सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ आरोप लगाये गये हैं।
  • राजस्थान में कृष्ण जन्मोत्सव पर जयपुर के आराध्यदेव गोविंद देवजी मंदिर में 31 तोपों की सलामी दी गई। वहीं राजसमंद के नाथद्वारा में कान्हा को 21 तोपों की सलामी दी गई। बता दें भगवान कृष्ण की लीला इतनी अदभूत है कि इसके लिए सांवलिया सेठ में पहली बार 1 हजार ड्रोन से आसमान में कृष्ण लीला दिखाई गयी। जहां 1 हजार ड्रोन से गोवर्धन पर्वत बनाया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article